दही और मछली एक साथ न खाएं
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो दही और मछली दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं, लेकिन इनका स्वभाव अलग होता है. आयुर्वेद के अनुसार मछली गर्म प्रकृति की होती है, जबकि दही ठंडा होता है. जब दोनों को एक साथ खाया जाता है, तो शरीर में टॉक्सिसिटी होने लगती है, जिससे एलर्जी, त्वचा रोग और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है.
प्याज के साथ दही खाने से बचें
दही और गर्म खाना एक साथ न लें
दही को कभी भी किसी गर्म खाने या चाय-कॉफी के साथ नहीं खाना चाहिए. इसका कारण यह है कि गर्म और ठंडी चीजें साथ लेने से शरीर में तापमान असंतुलन होता है. इससे पाचन तंत्र कमजोर होता है और कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. साथ ही इससे दही के लाभकारी बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं.
दही और उड़द दाल का कॉम्बिनेशन खराब
दही और खट्टे फल एक साथ न खाएं
दही को खट्टे फलों खासकर आम या नींबू जैसे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से शरीर में एसिड बनता है और पाचन क्रिया बिगड़ सकती है. इससे फूड पॉयजनिंग या एलर्जी तक हो सकती है. आयुर्वेद के अनुसार दही को फलों के साथ खाने से शरीर में विषैले तत्व बनते हैं जो त्वचा विकार और पेट की बीमारियों का कारण बन सकते हैं.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)