Last Updated:
Side Effects of Daily Shampoo: मानसून का मौसम आपके स्कैल्प की नाज़ुक संरचना को बिगाड़ सकता है, जिससे डैंड्रफ, चिपचिपापन और बाल झड़ने की समस्या हो सकती है. ड्राइनेस से जुड़ी इन समस्याओं से कैसे निपटें और पूरे मौसम में स्कैल्प को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखें, इसे जानने के लिए यहां कुछ टिप्स अपनाएं.

अगर आपके सिर पर हेल्दी स्कैल्प है तो यह हेल्दी बालों की कुंजी है. अगर आपका स्कैल्प चिपचिपा, परतदार, खुजलीदार या सामान्य से अलग महसूस हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपके स्कैल्प का संतुलन बिगड़ गया है. इंडियन एक्सप्रेस की खबर काया लिमिटेड की हेड मेडिकल एडवाइजर (वेस्ट) और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सुनीता नाइक इसके लिए एक इंस्टेंट गाइड साझा कर रही हैं ताकि आपका स्कैल्प स्वस्थ और संतुलित बना रहे.

संतुलन बहाल करने के लिए शुरुआत एक सौम्य और पीएच-संतुलित शैम्पू से करें, जो स्कैल्प के लिए ज़रूरी प्राकृतिक तेलों को हटाए बिना साफ करता हो. इससे स्कैल्प का पोषण सही से होगा और यह सॉफ्ट बना रहेगा. ऐसे शैम्पू तलाशें जो सल्फेट-फ्री हों या जिनमें एलोवेरा ओट प्रोटीन या टी ट्री ऑयल जैसे आरामदायक तत्व शामिल हों.

रोज़ाना बाल धोने से बचें. हफ्ते में 2 से 3 बार बाल धोना पर्याप्त है. अगर आप रोजाना बाल धोएंगे तो इससे स्कैल्प से कुदरती तेल निकल जाएगा जिससे फॉलिकल्स कमजोर होने लगेंगे और अंततः बाल झड़ने शुरू हो जाएंगे. इसलिए ज़रूरत से ज़्यादा सफाई भी न करें. लगातार शैम्पू करने से स्कैल्प का प्राकृतिक तेल संतुलन बिगड़ सकता है जिससे या तो ज़्यादा सीबम बनने लगेगा या फिर स्कैल्प सूखापन महसूस करेगा.

कंडीशनर सिर्फ बालों के सिरों के लिए ही नहीं है बल्कि हल्का और नॉन-कॉमेडोजेनिक फॉर्मूला आपके स्कैल्प की सुरक्षा परत को मज़बूत कर सकता है. इससे स्कैल्प में ड्राइनेस कम होगी जिससे स्कैल्प मजबूत होगा. यह कसाव या जलन को कम कर सकता है, खासकर अगर आपको ड्राई पैचेज़ की समस्या रहती है तो कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें.

हफ्ते में एक बार हल्के हाथों से स्कैल्प को एक्सफोलिएट करें या फिर डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह पर ही सैलिसिलिक एसिड या केटोकोनाज़ोल युक्त शैम्पू का इस्तेमाल करें. इससे मृत त्वचा और प्रोडक्ट का जमाव हटाने में मदद मिलती है. डेड सेल्स या ये जर्म हेयर फॉलिकल्स को ब्लॉक कर सकता है और यह सब आपके स्कैल्प के कुदरती माइक्रोबायोम को बिना बिगाड़े होता है.

अगर आप हीट टूल्स का नियमित इस्तेमाल करते हैं तो स्कैल्प को थोड़ा आराम दें. ज़्यादा गर्मी स्किन में सूजन और डिहाइड्रेशन पैदा कर सकती है. इसलिए जब भी संभव हो बालों को कुदरती रूप से सूखने दें और हमेशा हीट प्रोटेक्टेंट्स का इस्तेमाल करें.

आख़िर में अपने आहार को कम मत आंकिए. एंटीऑक्सीडेंट्स (जैसे बेरीज़, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ और मेवे) और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (जैसे अलसी के बीज या फैटी मछली) से भरपूर प्लेट शरीर के अंदर से सूजन को कम करती है और आपके स्कैल्प की मजबूती को सपोर्ट करती है.