Last Updated:
Foods Not To Eat After Sprouted Chana: अंकुरित चना पोषण से भरपूर होता है और सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें फाइबर, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं. लेकिन इसे खाने के बाद कुछ चीज़ों से परहेज़ जरूरी है. चना खाने के तुरंत बाद दूध, अचार, अंडा, लहसुन या करेला नहीं खाना चाहिए. इससे पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है. सही समय पर सेवन से ही पूरा फायदा मिलता है.
अंकुरित चना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. लेकिन इसे खाने के तुरंत बाद दूध पीना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता. दरअसल अंकुरित चना और दूध दोनों ही भारी भोजन की श्रेणी में आते हैं. इन्हें साथ लेने से पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव पड़ता है और पेट में गैस, भारीपन या अपच जैसी दिक़्क़तें हो सकती हैं. कई बार एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या भी हो जाती है. इसलिए अगर आप अंकुरित चना खाते हैं तो कम से कम 1 से 2 घंटे बाद ही दूध का सेवन करें.

अंकुरित चना शरीर को ऊर्जा और पोषण देने वाला बेहतरीन नाश्ता है. लेकिन इसे खाने के बाद अचार का सेवन करने से बचना चाहिए. दरअसल अंकुरित चना हल्का और पचने में आसान होता है, जबकि अचार बहुत मसालेदार और खट्टा होता है. दोनों को एक साथ खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और गैस की समस्या बढ़ सकती है. अचार में ज्यादा नमक और तेल होने के कारण यह पाचन तंत्र पर दबाव डालता है और अंकुरित चने के फायदे कम कर देता है. इसलिए अगर आप अंकुरित चना खाते हैं तो अचार तुरंत न खाएं. कुछ देर बाद हल्का और साधारण खाना लें ताकि सेहत को पूरा लाभ मिल सके.

अंकुरित चना और अंडा दोनों ही प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं और सेहत के लिए अच्छे माने जाते है. लेकिन इन दोनों को एक साथ या तुरंत बाद खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ सकता है. दरअसल ज्यादा प्रोटीन एक साथ लेने से पेट में भारीपन, गैस और अपच जैसी समस्या हो सकती है. शरीर को इन्हें पचाने में समय लगता है इसलिए फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. कई बार यह संयोजन शरीर में थकान और सुस्ती भी बढ़ा देता है. इसलिए अगर आपने अंकुरित चना खाया है तो अंडा खाने से पहले कुछ घंटों का अंतर रखें.

अंकुरित चना शरीर को ताक़त और पोषण देने वाला सुपरफूड है. लेकिन इसे खाने के तुरंत बाद लहसुन का सेवन करना सही नहीं माना जाता. दरअसल लहसुन की तासीर गरम होती है और इसमें तेज़ तत्व पाए जाते हैं जबकि अंकुरित चना ठंडी और हल्की प्रकृति का होता है. दोनों को साथ खाने से शरीर में असंतुलन हो सकता है. जिससे पेट में जलन, गैस और अपच जैसी दिक़्क़तें बढ़ सकती है. कई बार यह कॉम्बिनेशन एसिडिटी या पेट दर्द का कारण भी बन जाता है. इसलिए अगर आप अंकुरित चना खाते हैं तो लहसुन को तुरंत न खाएं.

अंकुरित चना पोषण से भरपूर होता है और शरीर को ऊर्जा देता है. लेकिन इसे खाने के तुरंत बाद करेला खाना सेहत के लिए सही नहीं है. दरअसल अंकुरित चना ठंडी प्रकृति का माना जाता है और इसमें फाइबर व प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जबकि करेला कड़वा और तेज़ तासीर वाला होता है. दोनों को एक साथ खाने से शरीर में रिएक्शन हो सकता है और पाचन तंत्र गड़बड़ा सकता है. इससे पेट दर्द, गैस और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है. इसलिए अंकुरित चना खाने के बाद करेला तुरंत न खाएं बेहतर है कुछ घंटे बाद संतुलित मात्रा में इसका सेवन करें. ताकि सेहत को नुकसान न पहुंचे और दोनों का फायदा अलग-अलग मिले.