पशुओं को भूल से भी न खिलाएं ये पत्ते! दूध हो जाएगा कम, एक्सपर्ट की सलाह

Last Updated:

Chhatarpur News: पशु चिकित्सक मातादीन पटेल ने लोकल 18 से कहा कि सर्दी में पशुओं को भूख ज्यादा लगती है. ऐसे में किसान पशुओं को कुछ भी खिलाना शुरू कर देते हैं. खेतों में इस मौसम में बथुआ और सरसों के पत्ते आसानी से मिल जाते हैं, जिसे किसान अपने पशुओं को खिलाना शुरू कर देते हैं.

छतरपुर. किसान भाई अपने पशुओं को ठंड में कुछ ऐसी चीजें भी खिला देते हैं, जिससे उनके दुधारू पशुओं का दूध कम हो जाता है. दरअसल किसान पशुओं को चारे के तौर पर सरसों और बथुआ को कतरकर भूसे में खिलाने लगते हैं, जिससे दुधारू पशुओं का दूध कम होने लगता है. अगर आप भी ऐसी गलती कर रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर जान लें. मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी पशुओं के जानकार वैद्य कालीचरण सोनी लोकल 18 को बताते हैं कि ठंड के समय में किसान भाइयों के खेतों में सरसों फसल के पौधे देखने को मिलने लगते हैं. किसान सरसों के पत्तों को काटकर इसे चारे के तौर पर अपने दुधारू पशुओं को खिलाना शुरू कर देते हैं. उन्हें लगता है कि इससे उनके पशु का दूध बढ़ेगा लेकिन सरसों के पत्ते फायदे के बजाय नुकसान पहुंचाने लगते हैं क्योंकि सरसों की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसके पत्ते भी गर्म होते हैं. किसान भाइयों को अपने दुधारू पशुओं को सरसों के पत्ते नहीं खिलाने चाहिए. हालांकि सरसों के 2 से 4 पत्तों को भूसा के साथ कतरकर खिला सकते हैं लेकिन अधिक मात्रा में खिलाना उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है.

उन्होंने कहा कि खेतों में ठंड के सीजन में बथुआ नाम का खरपतवार भी उगने लगता है. पशुओं को ठंड से बचाने के लिए किसान भाई अपने दुधारू पशुओं को बथुआ भी खिलाने लगते हैं. जिसके चलते दुधारू पशुओं का दूध कम होने लगता है क्योंकि ये बहुत ही गर्म तासीर का होता है. इसे गाभिन गाय-भैंसों को बिल्कुल नहीं खिलाना चाहिए.

किसान की जुबानी
किसान गोरेलाल लोकल 18 को बताते हैं कि पहले हमारे घर में भी पशुओं को सरसों के पत्ते और बथुआ के पत्ते खिलाए जाते थे. पशुओं को जब बहुत ज्यादा भूख लगती थी, तो घर के दूसरे सदस्य सरसों और बथुआ के पत्ते खिला देते थे. जब ज्यादा खिलाने लगे, तो हमारी भैंस का दूध कम होने लगा. जब यह बात मुझे पता चली, तो उन्होंने गांव के पशुओं के जानकार वैद्य जी से पता किया. उन्होंने बताया कि सरसों के पत्ते और बथुआ के पत्ते खिलाने से पशुओं का दूध कम हो जाता है. इसके बाद उनके घर में कोई भी पशुओं को ये पत्ते नहीं खिलाता है.

एक्सपर्ट ने दी सलाह
पशु चिकित्सक मातादीन पटेल लोकल 18 को बताते हैं कि ठंड के मौसम में पशुओं को भूख बहुत लगती है. ऐसे में किसान भाई पशुओं को कुछ भी खिलाना शुरू कर देते हैं. खेतों में सरसों के पत्ते और बथुआ जैसे खरपतवार आसानी से मिल जाते हैं, जिसे किसान भाई अपने पशुओं को खिलाना शुरू कर देते हैं. कम मात्रा में तो चल जाता है लेकिन अधिक मात्रा में सरसों और बथुआ के पत्ते खिलाने से दुधारू पशुओं का दूध कम हो जाता है. इन पत्तों को पशुपालक बकरी और बैलों को खिला सकते हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homelifestyle

पशुओं को भूल से भी न खिलाएं ये पत्ते! दूध हो जाएगा कम, एक्सपर्ट की सलाह

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *