Health Tips: अंडा प्रोटीन का सबसे आसान और सस्ता स्रोत माना जाता है. लोग अंडे को उबालकर, फ्राई, ऑमलेट, भुजिया और भी न जाने कितने तरीकों से खाते हैं लेकिन फिटनेस का क्रेज बढ़ने के साथ कच्चे अंडे का चलन भी तेजी से बढ़ा है. जिम जाने वाले कई लोग समझते हैं कि कच्चा अंडा शरीर को ज्यादा ताकत और प्रोटीन देता है. सीधी के यूनानी मेडिकल ऑफिसर डॉ जुबैर अली ने बताया कि अंडा एक सुपरफूड है. इसमें विटामिन A, B2, B5, B12, B9, ओमेगा-3 फैटी एसिड, DHA, EPA, एंटीऑक्सीडेंट्स और भरपूर प्रोटीन मौजूद होता है. यही वजह है कि अंडा दिल, दिमाग, आंखों और मसल्स के लिए बेहद जरूरी माना जाता है लेकिन कच्चे अंडे को लेकर सबसे बड़ा खतरा है साल्मोनेला बैक्टीरिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।