चिकन और मटन नहीं खाते? इस प्रोटीन के खजाने को मिस मत करें, शरीर को ताकत से भर देगा

Last Updated:

Best Vegetarian Source of Protein : अक्सर यह माना जाता है कि अगर आप जिम जाते हैं या शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं, तो बिना मांस-मछली के यह संभव नहीं है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. जो लोग मांस-मछली नहीं खाते, उनके लिए प्रकृति ने प्रोटीन के कई ऐसे खजाने दिए हैं, जो मात्रा और गुणवत्ता के मामले में चिकन या मटन को भी पीछे छोड़ सकते हैं? जी हां, अगर आप अपनी डाइट में सही प्लांट-बेस्ड फूड्स को शामिल करते हैं, तो न केवल आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी, बल्कि आपके शरीर की स्टैमिना और एनर्जी लेवल भी सातवें आसमान पर होगा. आइए इसके लिए एक ताकतवर फूड के बारे में जानते हैं.

हरी मूंग (Green gram) भारतीय खाने में एक जरूरी और पौष्टिक दाल है. इसे रोज़ाना खाने में आसानी से शामिल किया जा सकता है और ये शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर होते हैं, इसलिए हरा मूंग सेहतमंद जिंदगी के लिए एक बेहतरीन खाना माना जाता है.

प्रोटीन और ऊर्जा से भरपूर खाना-हरी मूंग शरीर को जरूरी प्रोटीन देने वाला एक खास भोजन है. शाकाहारी लोगों के लिए यह अच्छा प्रोटीन स्रोत है. एक कप उबली हरी मूंग में 50 ग्राम प्रोटीन और फाइबर होता है. यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ मांसपेशियों की ग्रोथ में भी मदद करता है. इसके अलावा हरी मूंग में आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स भी होते हैं. ये शरीर के कई कामों को ठीक से चलाने में मदद करते हैं.

पाचन के लिए बहुत अच्छा है- बाकी दालों के मुकाबले मूंग दाल बहुत आसानी से पच जाती है. इसलिए जिन लोगों को पेट की समस्या या पाचन में दिक्कत होती है, उनके लिए ये खाना अच्छा माना जाता है. मूंग दाल में फाइबर होता है जो आंतों की गतिविधि को ठीक करता है. इससे कब्ज कम होती है और पाचन बेहतर होता है. साथ ही ये आंतों में अच्छे बैक्टीरिया के बढ़ने में भी मदद करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वजन कंट्रोल करने में मदद करता है-हरी मूंग वजन कम करना चाहने वालों के लिए अच्छा विकल्प है. इसमें ज्यादा फाइबर होता है, जिससे लंबे समय तक भूख कंट्रोल रहती है. इससे ज्यादा खाने की आदत कम हो जाती है और कम कैलोरी वाला खाना होने की वजह से इसे हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है, जिससे वजन नहीं बढ़ता.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद: हरी मूंग दिल की सेहत के लिए भी अच्छी है. इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में होने वाली सूजन को कम करके दिल की बीमारी का खतरा भी कम करते हैं.

यह त्वचा और सुंदरता के लिए भी काम आता है- हरी मूंग सिर्फ शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि बाहरी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. अगर आप हरी मूंग का पाउडर चेहरे पर लगाते हैं तो यह त्वचा की गंदगी हटाकर उसे मुलायम रखने में मदद करता है. कई पारंपरिक ब्यूटी तरीकों में हरी मूंग का पाउडर फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल होता है.

हर दिन खाने में कैसे शामिल करें- हरी मूंग को कई तरीकों से खाने में डाल सकते हैं. इसे हरी मूंग की खिचड़ी, हरी मूंग का सूप, उबली हुई हरी मूंग की चाट  या डोसा आदि बनाकर खा सकते हैं. इन तरीकों से लेने पर शरीर को जरूरी पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं.

हरी मूंग का आकार भले ही छोटा हो, लेकिन इसके सेहत के फायदे बहुत ज्यादा हैं. इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, इसलिए इसे रोज़ के खाने में शामिल करना अच्छा है. यह पाचन को बेहतर बनाता है, शरीर को ताकत देता है और दिल की सेहत को भी सुरक्षित रखता है. इस दाल का सेवन सेहतमंद जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *