Last Updated:
Vastu Tips For Kitchen: घरों में बढ़ती कलह और रुकावटों के पीछे किचन का वास्तु दोष भी हो सकता है.देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल बताते हैं कि रसोई में काला पत्थर, टूटे बर्तन, दक्षिण मुख खाना बनाना और टपकता नल,इत्यादि साथ ही और कई गलतियाँ सुख-समृद्धि रोक देती हैं.
देवघर: ग्रह क्षेत्र के साथ-साथ वास्तु शास्त्र भी हमारे जीवन में बहुत खास महत्व रखता है. अगर चीजे वास्तु के हिसाब से हो तो जीवन बेहद खुशहालियों और सुख समृद्धि भरा रहता है. लेकिन अगर चीजे वास्तु के अनुसार नहीं हो तो बना बनाया कार्य भी बिगड़ जाता है और हमेशा जीवन में किसी न किसी प्रकार की परेशानियां आते ही रहती है. वहीं वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र भी मिलता है, जिन्हें आपको अपने किचन में गलती से भी रखना नहीं चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में रखी ये चीजें आपको जीवन में कभी भी तरक्की नहीं करने देते हैं. तो आईये देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में किन चीजों को नहीं होना चाहिए?
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य?
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि जातक अपनी घर में सुख- समृद्धि चाहते हैं. कोई भी तनाव की स्थिति पैदा न हों. लेकिन कई बार कोशिश के बावजूद जैसा हम सोचते हैं वैसा नहीं होता है. कई घरों में हर छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई हो जाती है . इसके पीछे घर में वास्तु दोष की समस्या हो सकती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की सुख- समृद्धि के लिए किचन बहुत महत्वपूर्ण होता है. वास्तु शास्त्र में रसोई को लेकर कुछ नियमों के बारे में बताया गया है. इसके अलावा कुछ चीजों को रखने से नुकसान होता है.
घर के रसोई के है कुछ खास नियम
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जब भी आप घर की रसोई बनाते हैं तो उसमें काला पत्थर का उपयोग बिलकुल भी ना करें काला पत्थर नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है.
टुटा फूटा बर्तन
किचन में कभी भी टूटे हुए बर्तन ना रखें, यदि कोई व्यक्ति टूटे हुए बर्तनों का खाने-पीने के लिए इस्तेमाल करता है, तो ऐसा करने से उस व्यक्ति को दुर्भाग्य परेशान कर सकता है.
दक्षिण मुंह खड़ा होकर खाना बिल्कुल ना बनाये
अभी भी घर के किचन में दक्षिण मुंह खड़ा होकर खाना बिल्कुल भी नहीं बनना चाहिए वह खाना दूषित हो जाता है और इसके चलते घर में वास्तु दोष भी लग सकता है. अगर दक्षिण में खड़ा होकर खाना बना रहे हैं तो जल्दी दिशा बदल लें. अभी किचन में खाना बनाए तो उत्तर या पूरब मुख खड़ा होकर ही खाना बनाएं.तभी घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.
नल से हमेशा पानी का गिरना
ध्यान रहे घर के किचन में कभी भी नल से पानी हमेशा टपकती ना रहे. इससे समझ जाईये घर मे वास्तु दोष लगा हुआ है.इसके साथ ही घर के अग्नि कोण मे जल ना रहे.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
.