Last Updated:
Papaya Seeds Health Benefits: डा स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि पपीते के बीज विटामिन, जिंक, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं, जो पाचन, इम्यूनिटी, कैंसर, त्वचा और कोलेस्ट्रॉल के लिए फायदेमंद हैं.
आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाली रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी अधिकारी डा स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ) ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि पपीता सुपर फूड के रूप में जाना जाता है.जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करता है.तो वहीं इसके बीज में भी भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं .जो हमें कई बीमारियों से राहत दिलाने का कार्य करते हैं. परंतु गर्भवती महिलाओं को बिना चिकित्सीय सलाह के पपीते के बीच का सेवन नहीं करना चाहिए.
पपीते के बीज में भरपूर मात्रा में विटामिन ,जिंक, फॉस्फोरस, कैल्शियम ,मैग्नीशियम ,फाइबर के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट एंटी कैंसर गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
डा स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक पपीते के बीज का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मजबूत होने के साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है.साथ ही इसमें मौजूद एंटी कैंसर गुण हमे कैंसर से बचाते हैं, त्वचा एवं बालों के लिए फायदेमंद, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही बैठ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है.