सुबह पेट नहीं साफ होता? अपनाएं ये तरीके और पाएं कब्ज और गैस से छुटकारा

Last Updated:

यदि आपका भी पेट सुबह एक बार में साफ नहीं होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कई ऐसी चीजें हैं, जिनका सेवन कर आप अपने पेट को सही तरीके से साफ कर सकते हैं. हालांकि, इन चीजों का सेवन हमेशा चिकित्सक की सलाह पर ही करें.

moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

अक्सर लोगों को सुबह पेट साफ न होने की समस्या देखने को मिलती है. जिनका पेट साफ नहीं रहता, वह तरह-तरह की चीजें खाकर इसे साफ करने का प्रयास करते हैं. ऐसे में सुबह पेट साफ न होने पर फाइबर से भरपूर भोजन, जैसे फल और हरी सब्जियां, खाएं. यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं और पेट साफ करने में भी मदद करते हैं. 

moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

डायटीशियन डॉ. सपना सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह पेट साफ करने के लिए गुनगुना पानी पिएं और नियमित व्यायाम करें. इसके अलावा, आप इसबगोल, त्रिफला चूर्ण या सौंफ-जीरा पाउडर का भी सेवन कर सकते हैं. 

moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

इसबगोल का सेवन करने से आपका पेट साफ हो सकता है क्योंकि यह एक घुलनशील फाइबर है, जो आंतों में पानी सोखकर जेल जैसा रूप ले लेता है. इससे मल नरम होता है और आसानी से बाहर निकलता है. 

moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर गीतिका शर्मा ने बताया कि त्रिफला आयुर्वेद की सबसे प्रसिद्ध औषधि है, जो तीन फलों—हरड़, बहेड़ा और आंवला—से मिलकर बनती है. यह न सिर्फ कब्ज दूर करती है, बल्कि आंतों की सफाई भी करती है. त्रिफला कब्ज और गैस से राहत देती है और पेट साफ करने में भी मदद करती है. 

moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

सौंफ और जीरे का पाउडर पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को साफ करने में मदद करता है. खासकर जब इसे रात को गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जाए. यह पेट की गैस, अपच और कब्ज की समस्याओं से राहत दिलाता है. 

moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. गीतिका शर्मा ने बताया कि हरड़ आयुर्वेद में पेट साफ करने की सबसे पुरानी औषधियों में से एक मानी जाती है. यह आंतों की सफाई करती है और भूख भी बढ़ाती है. हरड़ मल त्याग को नियमित बनाती है, पेट की गैस और मरोड़ से छुटकारा देती है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है. 

moradabad news,hindi news,up news,local news, मुरादाबाद समाचार, हिंदी समाचार, यूपी समाचार, लोकल समाचार।

आयुर्वेदिक या घरेलू चीजों का सेवन करने से पहले एक बार चिकित्सक से सलाह जरूर लें. खासकर उन लोगों को यह सलाह अधिक जरूरी है, जिनके पेट में ज्यादा समस्या रहती है. चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही इन चीजों का सेवन करें. 

homelifestyle

सुबह पेट नहीं साफ होता? अपनाएं ये तरीके और पाएं कब्ज और गैस से छुटकारा

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *