Last Updated:
Health Tips: रिफाइंड चीनी लंबे समय में शरीर पर हानिकारक असर डाल सकती है. हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अजित सिंह के अनुसार, इसमें कई केमिकल मिलाए जाते हैं जो बीमारियों का कारण बन सकते हैं.
सुबह की ताजगी से लेकर दिनभर की थकान दूर करने तक लोग चाय का सहारा लेते है. लेकिन चाय में डाली जाने वाली चीनी आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है. ऐसे में प्राकृतिक कुछ प्राकृतिक तरीके को अपनाकर आप उनको चीनी की जगह उपयोग कर सकते हैं.

अधिकतर लोग सुबह उठते ही एक कप चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं. चाय में डाले जाने वाली चीनी रिफाइंड शुगर लंबे समय में शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालती है. यही कारण है कि आजकल हेल्दी विकल्प ही सबसे अच्छा रहता है.

हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर अजित सिंह के अनुसार, रिफाइंड चीनी बनाने के लिए फास्फोरिक एसिड, सल्फर डाई ऑक्साइड और एक्टिवेटेड कार्बन जैसे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है. लगातार इसका सेवन शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है. ऐसे में प्राकृतिक मिठास के विकल्प अपनाना आपकी सेहत को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है.

शहद को प्राकृतिक मीठास का चीनी का एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ रोगों से बचाव भी करते हैं. चीनी की जगह अगर आप चाय में शहद मिलाते हैं, तो इसका स्वाद और सेहत दोनों ही बेहतर हो जाते हैं.

इसके अलावा, गुड़ का भी आप चीनी की जगह उपयोग कर सकते हैं. चाय में चीनी की जगह गुड स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है, जो मिनरल्स, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह न सिर्फ चाय में मिठास लाता है, बल्कि शरीर में खून की कमी दूर करने और पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है. चीनी की जगह गुड़ से बनी चाय बेहद पौष्टिक होती है.

इसके अलावा दालचीनी और सौंफ जैसे मसाले भी चाय को प्राकृतिक मिठास दे सकते हैं. उबालकर बनाई गई मसाला चाय न केवल स्वादिष्ट लगती है, बल्कि यह पाचन तंत्र और मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाती है. इस तरह आप चीनी छोड़कर भी चाय का आनंद स्वस्थ तरीके से ले सकते हैं.
.