Last Updated:
Deep Breathing Benefits: डीप ब्रीदिंग एक बहुत ही आसान और प्राकृतिक तरीका है. इसे रोज सिर्फ 5 मिनट करने से आप पूरे दिन खुद को शांत और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं.
Deep Breathing Amazing Benefits: आज के डिजिटल युग में जहां हर काम एक क्लिक पर हो गया है, वहीं इंसान का दिमाग रेस्ट मोड पर जाने से ठीक तरह से फंक्शन नहीं कर पा रहा है. हर दूसरा इंसान किसी न किसी मानसिक समस्या से जूझ रहा है. दिनचर्या और गलत खानपान की वजह से लोग शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगे हैं. तनाव, चिंता और घबराहट जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) लोगों को मानसिक शांति के लिए रोजाना गहरी सांस लेने यानी डीप ब्रीदिंग का अभ्यास करने की सलाह देता है.
डीप ब्रीदिंग एक बहुत ही आसान और नेचुरल तरीका है. इसे रोज सिर्फ 5 मिनट करने से आप पूरे दिन खुद को शांत और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं. नियमित गहरी सांस लेने से तनाव कम होता है, मन शांत रहता है और मूड बेहतर होता है. इससे नींद भी अच्छी आती है और शरीर में ताजगी बनी रहती है.
डीप ब्रीदिंग के फायदे
विशेषज्ञों के अनुसार, गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है. इससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है, मांसपेशियों का तनाव कम होता है और दिल की धड़कन सामान्य रहती है. यह अभ्यास दिमाग को शांत करने में मदद करता है और एकाग्रता बढ़ाता है. सुबह उठकर 5 मिनट का यह अभ्यास करने से पूरे दिन का तनाव कम किया जा सकता है. डीप ब्रीदिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है
कैसे करें डीप ब्रीदिंग?
आराम से बैठ जाएं. नाक से धीरे-धीरे गहरी सांस लें और पेट को बाहर की ओर फैलने दें. फिर मुंह से धीरे-धीरे सांस छोड़ें. सांस लेते समय 4 तक गिनें, थोड़ी देर रोकें और छोड़ते समय 6 से 8 तक गिनें. इस प्रक्रिया को 5 मिनट तक दोहराएं. यह तरीका शरीर को रिलैक्स करता है और दिमाग को शांति देता है. रोजाना कुछ मिनट की यह आदत मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है. ध्यान रखें ये सिर्फ व्यस्कों के लिए ही नहीं बल्कि हर उम्र के व्यक्ति को इसका फायदा मिलता है.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.