Last Updated:
Exercise For Strong Legs: यदि आपको पैरों में अक्सर दर्द या ऐंठन की समस्या होती है, तो रोजाना पिंडली शक्ति विकासक क्रिया करें. इससे न सिर्फ पैर मजबूत होंगे बल्कि लोअर बेक में स्थिरता बढ़ती है.
How To Make Legs Strong: पैरों को मजबूत बनाना हो तो एक्सरसाइज के अलावा इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है. आयुर्वेद में पैरों की स्ट्रांग बनाने के लिए ‘पिंडली शक्ति विकासक क्रिया’की सलाह दी गयी है. योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत और तनावमुक्त बनाता है. यह योगासन विशेष रूप से पैरों के पिछले हिस्से यानी पिंडलियों को मजबूती करने में कारगर साबित होता है.
इस योगासन के नियमित अभ्यास से पैरों की मांसपेशियां मजबूत रहती हैं और कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत भी मिलती है. इसके ढेर सारे लाभ हैं. आयुष मंत्रालय ने इसे एक सूक्ष्म योग व्यायाम बताया है, जो पिंडलियों को मजबूत और सुडौल बनाता है.
पिंडली शक्ति विकासक क्रिया के फायदे
अगर रोजाना खड़े रहने या फिर लंबा चलने के कारण पैरों में थकान रहती है तो इसको अपनी जीवनशैली में अपनाने पर थकान दूर होती है. इस व्यायाम के नियमित अभ्यास करने से रक्त संचार में सुधार आता है, थकान दूर होती है और घुटनों व टखनों को मजबूती मिलती है. इसके अलावा, कमर और पूरे निचले हिस्से की स्थिरता बढ़ती है.
पिंडली शक्ति विकासक क्रिया कैसे करें
इसमें हाथों की गोलाकार गति और सांस के साथ बैठने-उठने की क्रिया शामिल होती है. पिंडली शक्ति विकासक व्यायाम का अभ्यास कोई भी आसानी से घर पर कर सकता है. रोजाना कुछ मिनट के अभ्यास से पैर सुडौल और मजबूत हो जाते हैं. इसको करने के लिए योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं, पैर मिले हुए हों और शरीर सीधा होना चाहिए और हाथों की मुट्ठियां बंधी हो. अब सांस भरते हुए हाथों को सामने फैलाएं और घुटनों के बल बैठ जाएं, एड़ियां जमीन पर टिकी रहें और सांस को छोड़ते हुए हाथों को वापस लाएं और खड़े हो जाएं. शुरुआत में 20-25 बार अभ्यास करें.
इस बात का ध्यान रखें
पिंडली शक्ति विकासक क्रिया करते समय सांस और गति का तालमेल बनाए रखें. अगर घुटनों में कोई समस्या हो तो धीरे-धीरे इसे करें या विशेषज्ञ से सलाह लें. सुबह खाली पेट या शाम को करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.