DIY Protein Hair Spa at Home: हेयर स्पा कराने के लिए महिलाएं और टीनएजर्स लड़कियां ब्यूटी पार्लर में जाती हैं. वहां हेयर स्पा कराने के बाद तो रिजल्ट देखकर बेशक आप चौंक जाती होंगी, लेकिन ब्यूटी पार्लर में हेयर स्पा के लिए कई ऐसे प्रोडक्ट्स यूज किए जाते हैं, जिनमें केमिकल मौजूद होते हैं. वहीं, घर पर स्पा करने से आपको पार्लर वाला फायदो तो नहीं मिलेगा, लेकिन इससे आपके बालों को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि इसमें केमिकल्स नहीं होते. सर्दियों में खासकर, बाल ड्राई, डैमेज, डल, फ्रिजी हो जाते हैं. सैलून में तो स्पा महंगा भी होता है. तो आप घर पर ही बिना पैसे खर्च किए नेचुरल तरीके से करें हेयर स्पा. यूट्यूबर रोहित सचदेवा ने घर पर नेचुरल तरीके से हेयर स्पा करने आसान उपाय बताया है. चलिए जानते हैं घर पर खुद से कैसे करें हेयर स्पा.
.