Diwali with Xiaomi सेल जल्द होगी शुरू, नए से लेकर पुराने Redmi फोन सब मिलेंगे सस्ते में

Last Updated:

Xiaomi ने ‘Diwali With Xiaomi Sale’ का ऐलान कर दिया है. इस सेल में Redmi 15 5G सिर्फ 14,999 रुपये में मिल जाएगा. इसके अलावा Note 14 Pro 5G, Note 14 Pro+ 5G, Redmi 14c और Buds 5C पर भी जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किए …और पढ़ें

Diwali with Xiaomi सेल जल्द होगी शुरू, नए, पुराने सभी Redmi फोन मिलेंगे सस्तेDiwali with xiaomi सेल जल्दी शुरू होने वाली है.
फेस्टिव सीज़न के मौके पर Xiaomi ने अपने ग्राहकों के लिए ‘Diwali With Xiaomi Sale’ का ऐलान कर दिया है. इस सेल में कंपनी कई स्मार्टफोन और ऑडियो प्रोडक्ट्स को भारी डिस्काउंट के साथ पेश करने के लिए तैयार है. सेल के लिए कंपनी ने अपने वेबसाइट पर बैनर लाइव कर दिया है, लेकिन फिलहाल इसपर ‘coming soon’ लिखा हुआ है. यानी शाओमी ने अभी तक इस सेल की शुरुआत और खत्म होने की तारीख का ऐलान नहीं किया है. मगर कुछ ऑफर पहले ही सामने आ चुके हैं. X पर रेडमी इंडिया के ऑफिशियल अकाउंट से कई फोन डिस्काउंट को रिवील कर दिया गया है. खास बात यह है कि हाल ही में लॉन्च हुआ Redmi 15 5G भी अब कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा.

इसके अलावा Redmi Note 14 Pro 5G सीरीज़, Redmi 14c और Redmi Buds 5C पर भी दमदार ऑफर्स मिलेंगे. आइए जानते हैं दिवाली के मौके पर शुरू होने वाली सेल में शाओमी किन पर तगड़ी छूट देने वाली है.

इसके अलावा सेल में Redmi Note 14 Pro 5G को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा, जबकि इसकी मौजूदा कीमत 24,999 रुपये है. वहीं रेडमी Note 14 Pro+ 5G की कीमत 30,999 रुपये से कम होकर 24,999 रुपये कर दी गई है. यानी इन दोनों स्मार्टफोन्स पर भी ग्राहकों को 4,000 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा.

Redmi 14c और Buds 5C ऑफर्स- बजट सेगमेंट के लिए पेश किया गया Redmi 14c भी अब 8,999 रुपये में मिल जाएगा, जबकि इसकी असली कीमत 9,999 रुपये है. दूसरी ओर, Redmi Buds 5C की कीमत 1,999 रुपये से कम होकर 1,799 रुपये हो गई है.

ये कहना गलत नहीं होगा कि सेल में कंपनी अपने और भी प्रोडक्ट्स को सस्ते में उपलब्ध कराएगी. अभी धीरे-धीरे रेडमी और भी ऑफर डील का खुलासा करेगी. बस देखना ये है कि ये सेल कब से शुरू होती है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

Diwali with Xiaomi सेल जल्द होगी शुरू, नए, पुराने सभी Redmi फोन मिलेंगे सस्ते

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *