Diwali Switchboards Cleaning Hacks: काले, पीले, नीले… हर तरह के हो गए हैं घर के स्विच बोर्ड, दिवाली पर इन घरेलू चीजों से 2 मिनट में करें चकाचक

Last Updated:

Diwali Switchboards Cleaning Tip: दिवाली का पर्व आ रहा है और इसके साथ ही साफ सफाई का दौर भी शुरू हो चुका है. लक्ष्मी पूजन से पहले पूरे घर का साफ किया जाता है और पुरानी चीजों को हटाकर नई चीजों को लगया जाता है. लेकिन साफ सफाई में एक चीज सबसे ज्यादा इग्नोर होती है और वह है घर का स्विच बोर्ड. आइए इन घरेलू उपाय से स्विच बोर्ड को करें साफ…

ख़बरें फटाफट

दिवाली का पर्व आ रहा है और घर-घर साफ सफाई का अभियान भी शुरू हो गया है. ज्यादातर लोग दीवारों, छतों और फर्नीचर पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक जगह अक्सर नजरअंदाज हो जाती है और वह है स्विच बोर्ड. समय के साथ धूल और दाग-धब्बे स्विच बोर्ड को फीका बना देते हैं, जिससे घर की पूरी शोभा बिगड़ जाती है. स्विच बोर्ड को साफ करने में अक्सर महंगे केमिकल क्लीनर इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन अगर सही तरीके से इस्तेमाल ना किया जाए तो ये नुकसानदेह भी हो सकते हैं. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय से इस दिवाली आप स्विच बोर्ड को चमकदार बना सकते हैं और इनको चमकदार बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए टूथपेस्ट के साथ इस चीज का करें प्रयोग
स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए टूथपेस्ट और एक पुराना टूथब्रश कमाल कर सकता है. अक्सर लोगों को लगता है कि टूथ पेस्ट सिर्फ दांतों की साफ सफाई के लिए काम आता है, लेकिन असल में यह घर की कई चीजों को चमका सकता है. स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए आप स्विच बोर्ड पर थोड़ा सा टूथ पेस्ट लगाएं, हल्के हाथों से ब्रश को रगड़ें और फिर सूखे कपड़े से पोंछ दें. कुछ ही मिनटों में आपका स्विचबोर्ड बिल्कुल नया जैसा दिखने लगेगा.

स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए नमक के साथ इस चीज का करें प्रयोग
स्विच बोर्ड को साफ करने में आप घर में मिलने वाले नींबू का रस और नमक का प्रयोग कर सकते हैं. सफाई के लिए इन दोनों चीजों का सबसे खास माना जाता है. इसके लिए आप आधा नींबू लें और उसके उपर थोड़ा सा नमक झिड़क दें. अब इससे स्विच बोर्ड पर जमा दाग-धब्बों पर रगड़ दें. नींबू की खटास और नमक की रगड़ने की क्षमता गंदगी को तुरंत हटा देती है. सफाई से पहले हमेशा सुनिश्चित करें कि स्विच बंद हो.

स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए इस चीज का करें प्रयोग
स्विच बोर्ड पर जिद्दी दाग हटाने के लिए आप नेल पेंट रिमूवर का भी प्रयोग कर सकते हैं. नेल पॉलिश रिमूवर जिद्दी दागों पर सरप्राइजली रूप से अच्छा काम करता है. दरअसल नेल पॉलिश रिमूवर में एसिडिक तत्व पाए जाते हैं, जो गंदगी को तेजी से साफ कर देते हैं. इसके लिए आप रुई या किसी कपड़े पर थोड़ी मात्रा में नेल पेंट रिमूवर डाल लें और उसे स्विच बोर्ड पर अच्छे से लगा दें. कुछ देर बाद गीले कपड़े से पोछ दें. इससे पुराने दाग और काले धब्बे आसानी से निकल जाते हैं.

स्विच बोर्ड साफ करने से पहले इन बातों पर दें ध्यान
दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्विच बोर्ड साफ करने से पहले हमेशा बिजली काट दें. साफ सफाई करते समय जूते पहनें और बोर्ड को दोबारा चालू करने से पहले सुनिश्चित करें कि वह पूरी तरह से सूखा हो. साथ ही ध्यान रखें कि गीले हाथों या पैरों से स्विच बोर्ड, प्लग या तारों को कभी ना छुएं. बिजली के उपकरणों की सफाई करते समय गीली सतहों पर खड़े होने या गीले कपड़े का इस्तेमाल करने से बचें, यह बेहद खतरनाक हो सकता है. इन आसान उपायों से आप बिना किसी कठोर रसायन के अपने स्विच बोर्ड की चमक वापस ला सकते हैं. टूथपेस्ट, नींबू-नमक स्क्रब और नेल पॉलिश रिमूवर सुरक्षित और प्रभावी हैं और आपके घर को सुंदर बनाए रखते हैं.

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गंदे हो गए हैं घर के स्विच बोर्ड, दिवाली पर घरेलू चीजों से 2 मिनट में करें साफ

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *