Last Updated:
Diwali Flowers To Reuse: दिवाली (Diwali 2025)खत्म होने के बाद अक्सर सजावट में इस्तेमाल फूल बेकार हो जाते हैं. ऐसे में आप इन्हें फेंकने के बजाय कुछ क्रिएटिव और इको-फ्रेंडली तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं. यहां आसान तरीके बताए जा रहे हैं जिससे आपके दिवाली के फूलों को दुबारा, बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है.
Best Ways To Recycle Used Flowers After Diwali: दिवाली में पूजा और सजावट के लिए बहुत सारे फूलों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन त्योहार के अगले ही दिन ये फूल जल्दी खराब हो जाते हैं और आमतौर पर फेंक दिए जाते हैं. लेकिन ये फूल बेकार नहीं हैं. आप इनका कई तरह से उपयोग कर सकते हैं और घर में ही सुंदर और काम की चीजें बना सकते हैं. यहां कुछ आसान तरीके बताए जा रहे हैं जिनसे आप दिवाली के फूलों को सालभर इस्तेमाल कर सकते हैं. मसलन, घर में खुशबू फैलाने के लिए, इत्र तैयार करने के लिए, कंपोस्ट में डालकर बगीचे के लिए पोषक तत्व तैयार करना या अन्य तरीके से. चलिए जानते हैं तरीका-
पॉटपुर्री बनाएं (Fragrance Potpourri)
गेंदे, गुलाब या चमेली के पंखुड़ियों को इकट्ठा करें. इन्हें ट्रे पर फैलाकर हवा में या धूप में सुखाएं. सूखने के बाद इनमें थोड़े से एसेंशियल ऑयल, दालचीनी या लौंग डालकर मिक्स करें. इसे कटोरी या सैशे में रखकर घर में खुशबू फैलाएं.
कंपोस्ट के लिए इस्तेमाल करें (Compost for Garden)
बचे हुए पंखुड़ियों को सीधे कंपोस्ट में डालें. पंखुड़ियों को छोटे टुकड़ों में काटकर अन्य किचन वेस्ट के साथ मिलाएं. समय के साथ यह कार्बनिक सामग्री मिट्टी में बदलकर आपके बगीचे के लिए पोषक तत्व बन जाती है.
DIY फ्लोरल कैंडल्स (Floral Candles)
पंखुड़ियों को किताबों के बीच सुखाएं. सोया या पैराफिन वैक्स को आधा मोल्ड में डालें, फिर सूखे पंखुड़ियों को ध्यान से रखें और मोल्ड भरकर सेट होने दें. इससे खूबसूरत और सुगंधित कैंडल्स तैयार होती हैं.
इन्फ्यूज्ड वॉटर (Infused Water for Skincare)
ताजा गुलाब या गेंदे के पंखुड़ियों को पानी में 15 मिनट उबालें. ठंडा होने पर छानकर स्प्रे बोतल में भरें. यह वॉटर प्राकृतिक टोनर की तरह चेहरे या बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है.
धूप बत्ती बनाएं: इन फूलों को सुखाकर पीस लें और इसमें चंदन पाउडर, गुगल, कपूर मिलाकर खुशबूदार धूप बत्ती तैयार करें. इसकी सुगंध आपके घर को ताजगी और सकारात्मकता से भर देगी.
इन तरीकों से आप दिवाली के फूलों को बेकार नहीं होने देंगे और साथ ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी निभाएंगे.
मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्रीम रिपोर्टर के तौर पर काम किया. हेल्थ, एजुकेशन, कला, सामाजिक मुद्दों जैसे विविध क्षेत्रों में रिप…और पढ़ें
मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्रीम रिपोर्टर के तौर पर काम किया. हेल्थ, एजुकेशन, कला, सामाजिक मुद्दों जैसे विविध क्षेत्रों में रिप… और पढ़ें
.