Last Updated:
Diwali Decoration Tips In Hindi : दिवाली के दिन लोग अपने घरों, कार्यालयों, मंदिरों आदि को लाइटें से सजाते हैं. लेकिन कई लोग लाइटिंग लगाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे उनकों नुकसान पहुंच सकता है.
Diwali Decoration Tips In Hindi : दिवाली का त्यौहार शायद ही कोई ना मनाता होगा. इस दिन लोग दीये जलाकर हर जगह को रोशन करते हैं और पटाखे जलाते हैं. इसके साथ ही लोग दिवाली के दौरान लोग अपने घरों, कार्यालयों, मंदिरों आदि को सजाते हैं और दीये जलाते हैं. लेकिन कई लोग लाइटिंग लगाते समय अक्सर कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे नुकसान हो सकता है.

दिवाली पर अगर आप घर पर लाइटिंग का काम कर रहे हैं, तो आपको इसके इस्तेमाल के बारे में पता होना चाहिए. बहुत से लोग बिना जूते पहने ही लाइटिंग का काम शुरू कर देते हैं. यह अच्छा नहीं होता है, क्योंकि इससे गलती से बिजली का झटका लग सकता है

बहुत से लोग कुछ दिन पहले तक लाइटिंग नहीं लगाते और फिर जल्दी से लगवा देते हैं. इससे अक्सर लोग गीले हाथों से काम शुरू कर देते हैं. इससे आपको बिजली का झटका लग सकता है.

घर पर जब हम पुरानी लाइटें हटाते हैं, तो कभी-कभी वे टूट जाती हैं और तार अलग हो जाते हैं. इसलिए, पहले जांच लें कि कहीं कोई तार कटा तो नहीं है. अगर ऐसा है, तो उन्हें टैप करें और बाद में जांच के लिए चालू करें.

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे लाइट चालू होने के बाद ही उसे चालू करते हैं. यह असुविधाजनक है, क्योंकि इससे बिजली का झटका लग सकता है. इसलिए, पहले लाइट की जांच करें और फिर उसे चालू करें.
.