Diwali Cleaning Tips: दीवाली की सफाई का आसान तरीका, न थकेंगे आप, घर बनेगा शानदार!

Last Updated:

Diwali Cleaning Tips in Hindi: दिवाली का त्योहार नजदीक है और इसके साथ ही घर की सफाई की भागदौड़ भी शुरू हो चुकी है. हर कोई चाहता है कि उनका घर इस मौके पर चमक-दमक से भर उठे. सही योजना और आसान तरीकों से सफाई न केवल आसान हो सकती है बल्कि त्योहार की रौनक भी दोगुनी हो जाएगी.

जैसे-जैसे दिवाली नज़दीक आ रही है वैसे-वैसे घर-घर में साफ-सफाई का शुरू हो गई है. हर कोई चाहता है कि उनका घर इस पावन पर्व पर नए जैसा चमके. आसान और असरदार सफाई ट्रिक्स से काम और आसान हो सकता है.

satna

लोकल 18 से बातचीत में बघेलखंड निवासी कमला तिवारी ने बताया कि दिवाली पर घर सजाने से पहले सफाई सबसे अहम कदम है. पूरे घर की एक ही दिन में सफाई करने की बजाय थोड़ा थोड़ा करके अलग-अलग हिस्सों को चमकाना बेहतर है. इस तरीके से आप थकेंगे भी नहीं और घर शानदार लगेगा.

satna

सबसे पहले घर के लिविंग एरिया और बेडरूम की सफाई करें. यहां सबसे ज्यादा धूल जमा होती है. कारपेट, पर्दे और फर्नीचर की डस्टिंग करें. वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें और फर्श को फिनाइल या डिटर्जेंट से पोछकर चमकाएं.

satna

किचन को साफ करना दिवाली तैयारी का अहम हिस्सा है. हर अलमारी और शेल्फ को बाहर निकालकर पोंछें. गैस, ओवन और फ्रिज को अच्छे से चमकाएं. सिंक और टाइल्स पर जमी गंदगी हटाएं. साफ किचन से पूरे घर में अलग चमक आएगी.

satna

बाथरूम को अक्सर लोग सबसे अंत में साफ करते हैं लेकिन यह जगह बेहद जरूरी है. दीवारों और टाइल्स पर पाइप से पानी डालकर गंदगी हटाए. शॉवर, टॉयलेट सीट और वॉशबेसिन को डिसइंफेक्टेंट से साफ करें ताकि दुर्गंध भी खत्म हो जाए.

satna

घर की पहली झलक दरवाजों और खिड़कियों से मिलती है. इन्हें डिटर्जेंट और सॉफ्ट कपड़े से अच्छी तरह साफ करें. खिड़कियों के शीशों पर लगे धब्बे हटाएं. साफ और चमचमाते दरवाजे-खिड़कियां दिवाली की सजावट को और आकर्षक बना देती है.

Satna

त्योहार में बाहर की साफ-सफाई भी उतनी ही जरूरी है. बालकनी, छत और गार्डन से सूखे पत्ते, धूल और कचरा हटाएं. पौधों को पानी दें और बालकनी को सजाएं. बाहर की सुंदरता से ही घर का आकर्षण कई गुना बढ़ जाता है.

satna

अगर सफाई को बारी-बारी से योजनाबद्ध तरीके से किया जाए तो दिवाली तक पूरा घर नए जैसी चमक हासिल कर सकता है. साफ-सुथरा घर न सिर्फ त्योहार का आनंद बढ़ाता है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और खुशियों का माहौल भी बनाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दीवाली की सफाई का आसान तरीका, न थकेंगे आप, घर बनेगा शानदार!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *