Last Updated:
Diwali Shopping Jabalpur : जबलपुर के नुनहाई, सदर, गोरखपुर, आधारताल, रांझी, गढ़ा, मेडिकल, बिलहरी, तिलहरी, विजय नगर बाजारों में दिवाली पर सस्ते और अच्छी क्वालिटी के बर्तनों की वैरायटी मिलती है.
दिवाली का त्यौहार आ रहा है और धनतेरस में बर्तनों की भी जमकर खरीददारी की जाएगी. ऐसे में यदि आप जबलपुर के इन बाजारों में जाते हैं, तब आपको एक से बढ़कर एक बर्तनों की वैरायटी देखने को मिल जाएगी.

जहां फुटकर से लेकर थोक में बर्तन मिलते हैं. बर्तन की क्वालिटी भी अच्छी होती है और दाम भी काफी सस्ते होते हैं. जिसमें से सबसे अच्छा बर्तन बाजार जबलपुर के बड़ा फुहारा स्थित नुनहाई में हैं.

नुनहाई का बर्तन बाजार थोक बर्तनों के लिए जाना जाता है. जहां शहर भर से फुटकर विक्रेता के साथ ही थोक व्यापारी भी आते हैं. जहां से बड़ी मात्रा में बर्तनों की सप्लाई की जाती है. यहां पीतल, कांसे से लेकर एल्युमिनियम के बर्तन मिलते हैं.

सदर का बाजार बर्तनों के मामले में काफी चर्चित बाजार माना जाता है. जहां अच्छी क्वालिटी के बर्तन मिलते ही हैं, साथ में कई नई वैरायटी के भी बर्तन सदर के मार्केट में भी देखने को मिल जाते हैं. जिसमें डिनर सेट से लेकर भगवान की सुंदर मूर्तियां देखने को मिल जाएगी.

गोरखपुर का बर्तन बाजार भी शहर में काफी फेमस है. जहां बेहतर क्वालिटी के बर्तन मिलते हैं. जिसमें चम्मच से लेकर गिलास हो या फिर बाल्टी, जग स्टील के हर प्रोडक्ट के साथ ट्रेडिशनल बर्तन मिल जाएंगे.

आधारताल और रांझी के बाजारों में भी काफी बर्तनों की दुकान है. जहां स्टील के बर्तन उपलब्ध रहते हैं, हालांकि मार्केट की तुलना में थोड़ा दाम अधिक होता है. लेकिन क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होता.

इसके अलावा गढ़ा, मेडिकल, बिलहरी, तिलहरी सहित विजय नगर सहित कई क्षेत्रों में कई मार्केट है. जहां से किफायती दामों में बर्तनों को खरीदा जा सकता है. जहां चांदी, पीतल के साथ फैंसी बर्तन भी मिलते हैं.
.