Ratlam News: रतलाम कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई अपने पति के साथ धरने पर बैठ गईं. उनका आरोप है कि कलेक्टर मीशा सिंह ने उन्हें मिलने के लिए समय नहीं दिया, जिससे वे नाराज हो गईं. इसी के विरोध में उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव और तहसीलदार ऋषभ ठाकुर मौके पर पहुंचे और उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वे धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुईं. मामले को लेकर प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई है.
.