नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के दूसरे दिन गुरुवार से नर्मदापुरम में जिला स्तरीय पुस्तक शुरू हुआ। तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ एसएनजी स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने फीता काटकर किया। पुस्तक मेले में चार केवल कॉपियां और चार कॉपी, पुस्तक की दुकानें लगी है। इसके अलावा तीन स्कूल ड्रेस और बैग की दुकानें भी मेले में लगी हैं। मेले में अभिभावक और विद्यार्थियों को कॉपी पर 40 से 50 प्रतिशत और बुक पर 5 फीसदी की छूट मिल रही है। बुक और कॉपियों पर डिस्काउंट मिलने से कई अभिभावक खुश है। कुछ का कहना है कि 5 फीसदी छूट तो दुकान से ऐसे ही मिल जाती है। 10-15 फीसदी तक डिस्काउंट देना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण प्रजापति ने बताया, एक ही स्थान पर बुक्स, स्टेशनरी, बैग और स्कूल यूनिफॉर्म पर मिल सकें इसलिए शासन ने पुस्तक मेला लगाने के आदेश जारी किए हैं। इसी के पालन में नर्मदापुरम में 2 से 4 अप्रैल तक जिला स्तरीय और फिर हर तहसील में भी पुस्तक मेले का आयोजन होगा। अभिभावक मेले में पहुंचकर पुस्तकों की खरीदी कर एवं उपलब्ध आकर्षक डिस्काउंट का लाभ लें।
मेले में बुक पर मिली 5 प्रतिशत की छूट
नर्मदापुरम निवासी सोनम चौहान ने बताया मेले में बच्चे की सभी बुक, कॉपी मिल गई। अभिभावक के सामने पूरी बुक मिलना भी चुनौती होता है। बुक्स पर 5 प्रतिशत और कॉपी पर 35 फीसदी डिस्काउंट दिया गया। हमें काफी अच्छा लगा यहां। अभिभावक और माता-पिता भी आकर बुक्स पर मिलने वाली छूट का फायदा ले सकते हैं। छात्रा गौरी राजपूत ने बताया मुझे कॉपियों पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिला है। शबनम खान ने बताया कि स्टेशनरी दुकान पर बुक जिस रेट में होती, उतने में ही देते हैं। वहां डिस्काउंट नहीं मिलता। यहां बुक्स और कॉपी दोनों में मिल रहा है। .