Last Updated:
Kitchen Sink Cleaning Tips: किचन का सिंक अक्सर जूठे बर्तन, बचा खाना और साबुन के दाग-धब्बों से मैला हो जाता है. अब महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं, सिर्फ बेकिंग पाउडर और मात्र एक रुपये के शैंपू से सिंक को चमकाया जा सकता है. पहले सिंक को पानी से धोकर बर्तनों और गंदगी को हटाएं. फिर शैंपू और बेकिंग पाउडर मिलाकर 10–15 मिनट छोड़ें. इसके बाद स्पंज या सॉफ्ट स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ें और पानी से धो लें. मिनटों में सिंक नई तरह चमक उठेगा.
आमतौर पर जब हम रसोई घर में प्रवेश करते हैं तो सबसे पहले नजर किचन के सिंक पर जाती है. कहीं ना कहीं किचन सिंक घर का वह हिस्सा है, जहां सबसे ज्यादा गंदगी और चिकनाई जमा होती है. जूठे बर्तन, बचा हुआ खाना और साबुन के दाग-धब्बे सिंक को बदरंग बना देते हैं. ऐसे में लोग महंगे क्लीनर पर पैसे खर्च करते हैं, लेकिन अब एक ऐसा आसान तरीका सामने आया है, जिससे मात्र एक रुपये में सिंक चमक उठेगा.

किचन का सिंक को साफ रखना न सिर्फ जरूरी है बल्कि यह किचन की खूबसूरती भी बढ़ाता है. हालांकि रोजाना इस्तेमाल होने की वजह से सिंक जल्दी मैला हो जाता है. लेकिन इस बार सफाई के लिए किसी महंगे ब्रांडेड क्लीनर की जरूरत नहीं बल्कि घर में मौजूद सामान से ही डीप क्लीनिंग हो सकती है.

सिंक की सफाई के लिए बेकिंग पाउडर और मात्र एक रुपये का शैंपू कारगर उपाय है. बेकिंग पाउडर को एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर माना जाता है. यह बदबू हटाने, चिकनाई काटने और दाग साफ करने में कारगर है. वहीं एक रुपये का कोई भी शैंपू पाउच सफाई एजेंट के रूप में काम करेगा. दोनों को मिलाकर सिंक की जमी गंदगी को बड़ी आसानी से हटाया जा सकता है.

सफाई शुरू करने से पहले सिंक से बर्तनों और बचा हुआ खाना हटा दें. इसके बाद पानी की तेज धार से सिंक को अच्छी तरह धो लें. ऐसा करने से सतह पर जमी बड़ी गंदगी निकल जाएगी और ड्रेनेज होल भी साफ रहेगा. जब सिंक पर सिर्फ जिद्दी दाग और चिकनाई रह जाए तब यह नुस्खा आजमाना चाहिए.

सफाई शुरू करने से पहले सिंक से बर्तनों और बचा हुआ खाना हटा दें. इसके बाद पानी की तेज धार से सिंक को अच्छी तरह धो लें. ऐसा करने से सतह पर जमी बड़ी गंदगी निकल जाएगी और ड्रेनेज होल भी साफ रहेगा. जब सिंक पर सिर्फ जिद्दी दाग और चिकनाई रह जाएं तब यह नुस्खा आजमाना चाहिए.

सिंक पर एक रुपये वाले शैंपू की पूरी पैकिंग डाल दें और उसके ऊपर बेकिंग पाउडर छिड़क दें. इस मिश्रण को दीवारों और नीचे तक अच्छी तरह फैला दें. करीब 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही छोड़ दें ताकि दोनों क्लीनिंग एजेंट दाग और चिकनाई पर काम कर सके.

निर्धारित समय बीतने के बाद एक सॉफ्ट स्क्रबर या स्पंज की मदद से सिंक को हल्के हाथों से रगड़ें. ध्यान रहे कि स्टील वूल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे स्टील सिंक पर खरोंच आ सकती है. ड्रेनेज होल और नल के आस-पास की जगह पर खासतौर से ध्यान दें.

सबसे लास्ट में पानी से सिंक को अच्छी तरह धो लें. कुछ ही मिनटों में जमी पुरानी गंदगी साफ हो जाएगी और सिंक एकदम नई तरह चमक उठेगा. सबसे खास बात यह है कि इस नुस्खे में खर्च सिर्फ एक रुपये का है और परिणाम किसी महंगे क्लीनर से कम नहीं होंगे.
.