बाथरूम की गंदी बाल्टी और मग को ऐसे चमकाएं, ये है आसान तरीका, मेहमानों के सामने नहीं होना पड़ेगा शर्मिंदा

Last Updated:

Cleaning Tips: गंदी-मैली प्लास्टिक की बाल्टी और मग को घर बैठे सिर्फ़ ₹5 में चमकाइए. बेकिंग सोडा, नींबू और साबुन से बना घरेलू नुस्खा देगा जादुई असर. (मोहन ढाकले/बुरहानपुर)

घर और बाथरूम चाहे कितने ही साफ-सुथरे क्यों न हों, लेकिन अक्सर एक चीज़ सबसे ज्यादा गंदी नज़र आती है प्लास्टिक की बाल्टी और मग. समय के साथ इनमें पीलापन और दाग जम जाते हैं, जिन्हें साधारण पानी या साबुन से हटाना मुश्किल होता है. नतीजा ये होता है कि साफ-सुथरे बाथरूम में भी यह गंदी बाल्टी और मग आंखों को खटकने लगते हैं.

ज्यादा गंदी हो तो अपनाए यह तरीका

लोग कई बार बाज़ार से महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स भी खरीद लाते हैं, लेकिन असर टिकाऊ नहीं होता. ऐसे में लोग परेशान रहते हैं कि आखिर कौन सा तरीका अपनाया जाए जिससे बिना ज्यादा खर्च और मेहनत के ये प्लास्टिक की चीज़ें नई जैसी चमक उठें.

Bucket Mug

एक्सपर्ट सुमित शाह ने बताया कि घर में ही मौजूद कुछ चीज़ों से ऐसा जादुई पेस्ट बनाया जा सकता है, जिससे महज 5 मिनट में बाल्टी और मग नए जैसे चमक उठेंगे.

soda

सबसे पहले बेकिंग सोडा लें. इसमें थोड़ा नींबू का रस मिलाएं. साथ ही कपड़े धोने का साबुन और थोड़ा सा टूथपेस्ट डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.

s

अब इस पेस्ट को बाल्टी और मग की सतह पर अच्छे से रगड़ें और करीब 5 से 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद साफ पानी से धो लें. नतीजा यह होगा कि जमी हुई सारी गंदगी और पीलापन गायब हो जाएगा और आपकी बाल्टी-मग एकदम नई जैसी चमकने लगेंगे.

ज्यादा गंदी हो तो अपनाए यह तरीका

इस घरेलू नुस्खे की खास बात यह है कि यह बहुत ही सस्ता और आसान है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह पेस्ट घर पर ही लगभग ₹5 के खर्च में तैयार हो जाता है. यानी न तो आपको महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करना पड़ेगा और न ही घंटों मेहनत करनी होगी.

Bucket Mug

दरअसल, बेकिंग सोडा और नींबू दाग-धब्बे और पीलापन हटाने में बेहद असरदार हैं, वहीं साबुन और टूथपेस्ट गहरी जमी गंदगी को साफ करने में मदद करते हैं. इन चारों चीज़ों का कॉम्बिनेशन प्लास्टिक के बर्तनों और बाल्टियों पर जमे दाग को तोड़कर सतह को चमकदार बना देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बाथरूम की गंदी बाल्टी और मग को ऐसे चमकाएं, ये है आसान तरीका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *