रीवा-इंदौर के बीच सीधी उड़ान 22 दिसंबर से: 72 सीटर ATR से सफर होगा आसान, विंध्य को व्यापार-पर्यटन में नई रफ्तार की उम्मीद – Rewa News

विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रीवा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब रीवा-इंदौर के बीच भी हवाई कनेक्टिविटी प्रारंभ होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस 22 दिसंबर से रीवा और इंदौर के बीच नियमित उड़ान संचालित करेगी, जिससे लाखो

.

इंडिगो सेल्स से जुड़े उत्तम एसोसिएट के उत्तम अग्रवाल ने बताया कि विंध्य वासियों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म होने वाला है।

नई हवाई सेवा के तहत:

  • फ्लाइट 6E 7363: इंदौर से सुबह 11:30 बजे उड़ान भरकर 1:15 बजे रीवा पहुंचेगी।
  • फ्लाइट 6E 7364: रीवा से 1:35 बजे रवाना होकर 3:25 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इस सेवा में 72 सीटर ATR विमान का उपयोग किया जाएगा। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, मऊगंज, पन्ना और आसपास के जिलों के यात्रियों को इस सुविधा से बड़ा लाभ मिलेगा। जहां पहले इंदौर तक सड़क या रेल मार्ग से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, वहीं अब कुछ ही घंटों की हवाई यात्रा से यह सफर बेहद आसान हो जाएगा। यह सेवा व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों को भी नई गति प्रदान करेगी।

जानकारी के अनुसार, यह उड़ान सेवा उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने विंध्य क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार पहल की है। नई उड़ान के ऐलान के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *