रात को नमक के गुनगुने पानी में डुबा दें पांव, फिर देखें कमाल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

Last Updated:

रामपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल के अनुसार गुनगुने नमक पानी में 15–20 मिनट पैर रखने से थकान दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह उपाय मांसपेशियों को रिलैक्स कर दर्द, भारीपन और तनाव कम करता है तथा नींद में सुधार लाता है. पानी हल्का गुनगुना रखें और पैरों में घाव हो तो पहले डॉक्टर से सलाह लें. हफ्ते में 3–4 बार करना पर्याप्त है.

रामपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक नमक के गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठना बहुत ही आसान लेकिन असरदार घरेलू उपाय है. इससे दिनभर की थकान दूर होती है ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर को काफी आराम मिलता है. खास बात यह है कि यह उपाय बिना किसी दवा के शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है. डॉक्टर मोहम्मद इकबाल बताते हैं कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुबह से शाम तक काम में लगे रहते हैं. ऐसे में पैरों पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है. जब आप नमक वाले गुनगुने पानी में पैर डालते हैं, तो पैरों की नसें रिलैक्स होती हैं और खून का दौरा यानी ब्लड सर्कुलेशन सही होने लगता है. इससे शरीर को अंदर से राहत मिलती है.

इस उपाय को करने का सबसे सही समय शाम का होता है. जब आप अपना दिनभर का काम खत्म कर लें और घर पर आराम करने का समय हो तब इसे करें. इसके अलावा रात को सोने से पहले भी यह करना बहुत फायदेमंद होता है. इससे शरीर रिलैक्स हो जाता है और नींद भी अच्छी आती है. डॉक्टर के मुताबिक इसे करना बहुत आसान है. इसके लिए एक टब या बाल्टी लें उसमें इतना गुनगुना पानी डालें, जिसमें आपके पैर टखनों तक डूब जाएं अब इसमें 1 से 2 चम्मच साधारण नमक मिला लें. नमक अच्छी तरह घुलने के बाद अपने दोनों पैर इसमें डालकर आराम से बैठ जाएं.

ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. सिर्फ हल्का गुनगुना होना चाहिए. अब 15 से 20 मिनट तक पैर पानी में रखें. इस दौरान आप आराम से बैठें और शरीर को ढीला छोड़ दें. डॉक्टर मोहम्मद इकबाल के अनुसार इससे कई फायदे मिलते हैं. सबसे पहला फायदा यह है कि दिनभर की थकान दूर हो जाती है. पैरों का दर्द और भारीपन कम होता है. जिन लोगों को ज्यादा चलना या खड़े रहना पड़ता है. उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है.

इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे शरीर के अंगों तक सही मात्रा में खून पहुंचता है. इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को भी हल्का कंट्रोल करने में मदद करता है. जिन लोगों को जोड़ों में दर्द रहता है, उन्हें भी इससे काफी आराम मिलता है. नमक वाला गुनगुना पानी मांसपेशियों को रिलैक्स करता है जिससे दर्द कम होता है. डॉक्टर बताते हैं कि यह उपाय सिर्फ शरीर ही नहीं दिमाग के लिए भी अच्छा है, इससे मानसिक तनाव कम होता है और दिमाग शांत होता है. अगर किसी को नींद नहीं आती तो यह उपाय बहुत फायदेमंद है.

इस उपाय को करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. अगर पैरों में घाव है तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें. हफ्ते में 3 से 4 बार करना काफी होता है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *