Last Updated:
Hair Growth Tips: पूर्णिया की डाइटिशियन रूखसाना अजहर ने हेयर फॉल रोकने के लिए कई उपाय बताए. इसमें नारियल तेल, प्याज तेल, सही डाइट, मेथी दाना, एलोवेरा जेल और स्ट्रेस फ्री लाइफ की सलाह दी है.
इन घरेलू चीजो से खूबसूरत होंगे आपका बालहेयर फॉल की समस्या होगी समाप्त
ऐसे में बाल को सुंदर कैसे बनाएं हर किसी लोगों की चाहत होती है. जिससे उसका बाल खूबसूरत लंबे और घने हो लेकिन हेयर फॉल की समस्या बढ़ती जा रही है. वही जानकारी देते हुए पूर्णिया के डाइट फॉर यू के डाइटिशियन रूखसाना अजहर बताती हैं कि बालों के लिए सबसे असरदार उपाय है. अगर आप अपने बालों को मोटा और सुंदर लम्बा और घना मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप इन आसान टिप्स की मदद से अपने बालों को झड़ने से रोक सकते हैं और घना लम्बा बना सकते हैं.
डाइटिशियन रूखसाना अजहर ने कहा कि आप अपने बाल को हेयर ऑयलिंग जरूर करें हफ्ते में 2 से 3 बार नारियल का तेल, प्याज का तेल एवं शुद्ध सरसों का तेल बाल के जड़ों में लगाने से बाल को पोषण मिलता है. इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं.
घरेलू और देशी चीजो का इस्तेमाल करे जैसे मेथी दाना का पानी एलोवेरा जेल और दही का हेयर मास्क लगाने से बाल खूबसूरत और चमकदार बनते हैं.
हिट टूल से दूरी बनाएं.बार-बार कई लोग अपने बाल को खूबसूरत बनाने के लिए स्ट्रेटनर या हेयर ड्रायर का खूब इस्तेमाल करते हैं, जिससे बाल कमजोर होता है. जबकि नेचुरल ड्राई करना बेहतर होता है. साथ ही साथ पर्याप्त नींद और स्ट्रेस फ्री लाइफ तनाव और नींद की कमी भी बाल झड़ने का बहुत बड़ा कारण होता है. ऐसे में आप तनावमुक्त रहें.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें
.