क्रिसमस पर सोने की कीमतें घटी या बढ़ी, जानें 25 दिसंबर को दिल्ली से पटना तक किस रेट पर बिक रहा

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Gold Price Today: सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है. सोना और चांदी जैसी बहुमूल्य धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं. गुरुवार, 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन भी सोने की कीमतों में उछाल जारी है.

गुड रिटर्न के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में तो 24 कैरेट सोना 1,39,400 रुपये (प्रति 10 ग्राम) की कीमत पर बिक रहा है. चेन्नई में तो सोने की कीमत 1,39,860 रुपये तक पहुंच गई है. इस साल सोना करीब 74 फीसदी तक मजबूत हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,525.96 डॉलर प्रति औंस पर है.  

वहीं, चांदी की कीमतों में भी 25 दिसंबर को तेजी दर्ज की जा रही है. दिल्ली में चांदी 2,34,000 रुपये (प्रति किलो) के रेट पर बिक रही है. चांदी की दाम लगातार 2 लाख रुपये से ऊपर बने हुए है. इस साल चांदी ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का अवसर दिया हैं.  

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार) 

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,39,400 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,800 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,590 रुपए

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,39,250 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,650 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,440 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,39,860 रुपए 
22 कैरेट – 1,28,200 रुपए 
18 कैरेट – 1,06,950 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,39,250 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,650 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,440 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,39,300 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,700 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,490 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,39,400 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,800 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,590 रुपए

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,39,300 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,700 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,490 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,39,250 रुपए 
22 कैरेट – 1,27,650 रुपए 
18 कैरेट – 1,04,440 रुपए

अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो, आपको अपने शहर के ताजा भाव जरूर पता करना चाहिए. ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो. साथ ही आपको अपनी खरीदारी पर बेस्ट डील मिल सके. 

यह भी पढ़ें: अगले एक साल में गेम बदल सकते हैं ये शेयर! एक्सपर्ट्स की पसंद आई सामने, जानें डिटेल 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *