मंदसौर जिले के भानपुरा थाने का डायल-112 इमरजेंसी रिस्पांस वाहन बुधवार की रात हादसे का शिकार हो गया। घटना भवानीमंडी रोड पर लौटखेड़ी से आगे हुई, जहां वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
.
दुर्घटना के समय वाहन में 112 के पायलट के साथ आरक्षक तुलसीराम भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज गति के कारण असंतुलित हुआ, और पायलट की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
पुलिसकर्मी सुरक्षित, जांच जारी
भानपुरा थाना प्रभारी रमेश चंद्र डांगी ने बताया कि हादसा जरूर हुआ है, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
डायल-112 वाहन आमतौर पर आपातकालीन स्थितियों में त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए उपयोग किए जाते हैं। इस तरह की दुर्घटनाएँ सुरक्षा और सतर्कता पर सवाल खड़े करती हैं।