टिकट लेकर नहीं दिखाई ‘धुरंधर-2’, सतना में दर्शकों का फूटा गुस्सा, पुलिस ने रिफंड का वादा कर कराया शांत

शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमित बाजार स्थित वीर सिनेमा में बुधवार को धुरंधर-2 फिल्म देखने पहुंचे उपभोक्ताओं ने उस वक्त हंगामा करना शुरू कर द …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 09:46:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 09:46:25 PM (IST)

सतना में सिनेमा परिसर में दर्शकों का हंगामा।

HighLights

  1. सतना में सिनेमा परिसर में दर्शकों का हंगामा।
  2. टिकट लेकर नहीं दिखाई ‘धुरंधर-2’
  3. पुलिस ने रिफंड का वादा कर कराया शांत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहर सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमित बाजार स्थित वीर सिनेमा में बुधवार को धुरंधर-2 फिल्म देखने पहुंचे उपभोक्ताओं ने उस वक्त हंगामा करना शुरू कर दिया, जब उन्हें टिकट लेने के बावजूद इंतजार कराया गया और एकाएक बताया कि फिल्म नहीं दिखाई जाएगी।

दरअसल शहर के सुमित बाजार स्थित वीर सिनेमा में बुधवार को फिल्म धुरंधर-2 के प्रीमियम शो के अचानक कैंसिल होने से भारी हंगामा खड़ा हो गया। शो देखने के लिए करीब दो सौ से अधिक दर्शक पहले से ही टिकट बुक कर चुके थे।

सिनेमा परिसर में अफरा-तफरी और नारेबाजी

इनमें कई लोग काउंटर से टिकट लेकर पहुंचे थे, जबकि बड़ी संख्या में दर्शकों ने ऑनलाइन माध्यम से भी बुकिंग कराई थी। दर्शकों को जैसे ही सिनेमा प्रबंधन द्वारा शो निरस्त किए जाने की जानकारी मिली, उनमें आक्रोश फैल गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने टिकट काउंटर के सामने विरोध शुरू कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण हो गई, जिससे सिनेमा परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस की समझाइस से शांत हुए लोग

हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दर्शकों को शांत कराया और सिनेमा प्रबंधन से बात कर समस्या का निदान करने की बात कही। तब जाकर सिनेमा प्रबंधन की ओर से उपभोक्ताओं को बताया गया कि ऑनलाइन बुक किए गए सभी टिकटों का रिफंड तत्काल प्रोसेस कर दिया गया, जबकि काउंटर से खरीदे गए टिकटों को अगले 24 घंटे के लिए वैध कर दिया गया है, ताकि दर्शक किसी अन्य शो में उनका उपयोग कर सकें।

तकनीकी कारणों से रद्द करना पड़ा शो

प्रबंधन ने बताया कि कुछ विशेष तकनीकी कारणों से शो को रद्द करना पड़ा। घटना के बाद कुछ समय तक सिनेमा परिसर में तनाव बना रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य हो गई। जिसके बाद लोग निराश होकर वापस अपने घर लौट गए। समझाइस के बाद लोग शांत हुए, प्रबंधन द्वारा सभी के पैसे रिफंड किए जाएंगे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *