Last Updated:
नेपाल हिंसा के बीच सुशीला कार्की अंतरिम प्रमुख बनीं, 1973 में माला सिन्हा समेत 19 यात्रियों वाला प्लेन दुर्गा प्रसाद सुबेदी ने 30 लाख के लिए हाईजैक किया था.
माला सिन्हा उस प्लेन में सवार थी, जिसको हाइजैक में सुशीला कार्की के पति शामिल थे. माला सिन्हा हिंदी सिनेमा की जानी मानी और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक रही हैं. उनकी एक्टिंग लोग आज भी लोगों के जहन में बसी है. मोहक मुस्कान ने ना जाने कितने लोगों को दीवाना बना दिया था. अपने करियर में उन्होंने तकरीबन हर एक्टर के साथ काम किया था. धर्मेंद्र, देवानंद और राज कपूर के साथ उन्होंने कई हिट फिल्में दी.
माला सिन्हा भी थीं प्लेन में सवार
19 यात्री थे प्लेन में सवार
दरअसल, 10 जून, 1973 को, विराटनगर से काठमांडू जाते समय रॉयल नेपाल एयरलाइंस के एक प्लेन को हाइजैक कर लिया गया था. इस विमान में सवार 19 यात्री सवार थे. इन 19 यात्रियों में एक्ट्रेस माला सिन्हा भी शामिल थीं. इस हाईजैकिंग ने न सिर्फ नेपाल की राजनीति बल्कि बॉलीवुड की दुनिया में भी सनसनी फैला दी थी.
30 लाख के लिए था पूरा कांड
हाइजैक का मुख्य कारण वो 30 लाख रुपये थे, जो बिराटनगर के बैंकों से ले जाए जा रहे थे. यह हाइजैक तत्कालीन प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला के नेतृत्व में हुआ था, जो राजशाही के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष के लिए धन जुटाना चाहते थे. विमान को बिहार के फोर्ब्सगंज में उतारा गया और पैसों को कार से दार्जिलिंग ले जाया गया. सुबेदी और दूसरे अपहरणकर्ताओं को बाद में मुंबई में गिरफ्तार किया गया और 1975 में आपातकाल के दौरान रिहा किया गया.
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें
.