अंगारेश्वर मंदिर में भारत की जीत के लिए पूजा, श्रद्धालु बोले- इंडिया ही जीतेगा

Last Updated:

India Pakistan T20 Match: मंदिर के पुजारी मनीष उपाध्याय ने कहा कि भगवान अंगारेश्वर भगवान मंगल का स्वरूप माने जाते हैं. मंगल ग्रह को बल, पराक्रम, ऊर्जा और नेतृत्व का कारक माना गया है. यह ग्रहों के सेनापति हैं, इसलिए भारतीय टीम में शक्ति, ओजस और पराक्रम की वृद्धि के उद्देश्य से आज (रविवार) मंदिर में विशेष पूजन किया गया.

Zoom

मंदिर में भारत की जीत के लिए पूजा की गई.

रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत के साथ ही आज (रविवार) भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले को लेकर देशभर में उत्साह चरम पर है. भारत और पाकिस्तान के बीच शाम 7 बजे से मुकाबला होना है. यह मैच कोलंबो में होगा. इसी कड़ी में शिव की नगरी उज्जैन में भारतीय टीम की जीत के लिए विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं. शहर के प्रसिद्ध अंगारेश्वर मंदिर में आज भारतीय क्रिकेट टीम की विजय की कामना को लेकर विशेष पूजन-अभिषेक संपन्न हुआ. मंदिर परिसर में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तस्वीरें भगवान अंगारेश्वर के समीप हाथों में लेकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान भगवान अंगारेश्वर का पंचामृत, दूध, दही, घी सहित अन्य पवित्र द्रव्यों से अभिषेक किया गया. पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पंडित उपस्थित रहे.

मंदिर के पुजारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि भगवान अंगारेश्वर भगवान मंगल का स्वरूप माने जाते हैं. हिंदू परंपरा में मंगल ग्रह को बल, पराक्रम, ऊर्जा और नेतृत्व का कारक माना गया है. मंगल को ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है, इसलिए भारतीय टीम में शक्ति, ओजस और पराक्रम की वृद्धि के उद्देश्य से आज विशेष पूजन किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रार्थना है कि भारतीय खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास और पराक्रम के साथ मैदान में उतरें और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को पराजित कर देश को विजय का गौरव दिलाएं.

भारत लेकर आए विश्व कप
पुजारी ने यह भी कहा कि अंगारेश्वर नाम स्वयं भगवान मंगल का जन्म नाम है और उनके पूजन का विशेष महत्व माना जाता है. इसी आस्था के साथ समस्त श्रद्धालुओं ने भगवान से कामना की है कि भारत एक बार फिर पाकिस्तान को हराए और विश्व कप भारत लेकर आए.

निश्चित तौर पर भारत ही जीतेगा
मंदिर आईं श्रद्धालु किरण यादव ने कहा कि वह यही कामना करती हैं कि भारत आज पाकिस्तान को पछाड़े. भारत हमेशा आगे रहे. अंकित ने कहा कि मंदिर में आज भारत की जीत को लेकर पूजन किया गया. निश्चित तौर पर आज भारत ही जीतेगा. अब तो अभिषेक शर्मा भी वापस आ गया है, भारत की जीत पक्की है. वर्ल्ड कप भारत के ही नाम होगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *