Last Updated:
MPPSC Exam Result 2024: मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 का लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को रिजल्ट जारी हो गया. डिप्टी कलेक्टर के 13 पदों में से पांच पदों पर महिलाओं ने बाजी मारी है. वहीं देवांशु शिवहरे ने परीक्षा में टॉप किया है, तो ऋषव अवस्थी दूसरे स्थान पर रहे हैं.
मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में 110 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है, जिसमें श्योपुर जिले के विजयपुर निवासी 24 साल के देवांशु शिवहरे ने दूसरी बार बाजी मारते हुए टॉप किया है. वह इससे पहले भी साल 2022 में MPPSC क्रैक कर चुके हैं.

MPPSC लोक सेवा आयोग के फाइनल रिजल्ट का काफी समय से इंतजार हो रहा था, जिसका शुक्रवार को इंतजार खत्म हो गया. इस परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर देवांशु शिवहरे ने टोटल 953 नंबर के साथ टॉप किया है.

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में सागर जिले की देवरी तहसील के रहने वाले ऋषव अवस्थी ने डिप्टी कलेक्टर रैंक में दूसरा स्थान हासिल किया है. उन्हें कुल 945.50 अंक मिले हैं.

राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में डिप्टी कलेक्टर रैंक में टॉप करने वाले देवांशु शिवहरे ने MPPSC 2022 में भी राज्य सेवा परीक्षा में अपना झंडा बुलंद किया था.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2024 में डिप्टी कलेक्टर पद पर टॉप करने वाले 24 वर्षीय देवांशु शिवहरे का MPPSC 2022 में भी वाणिज्य-कर निरीक्षक के पद चयन हुआ था.

मध्य प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी होते ही परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया. MPPSC 2022 में चौथी रैंक हासिल करने वाले देवांशु शिवहरे ने डिप्टी कलेक्टर रैंक पर टॉप किया है.
.