चिमनी के बावजूद किचन कैबिनेट पर जम जाती है चिकनाई? अपनाएं ये ‘निंजा टेक्निक’, मिनटों में नए जैसे चमक उठेंगे सनमाइका!

Last Updated:

Kitchen Ke Cabinet Ki Chiknai Kaise Saaf Kare : अक्सर हमें लगता है कि चिमनी सारा धुआं सोख लेगी, लेकिन कुकिंग के दौरान तड़का लगाने और डीप फ्राई में तेल के बारीक कण हवा में मिल जाते हैं. ये कण धीरे-धीरे कैबिनेट के कोनों और सनमाइका की ऊपरी सतह पर एक लेयर बना लेते हैं. वक्त के साथ इस पर धूल चिपक जाती है और यह काली, जिद्दी गंदगी में बदल जाती है. जानिए इसे साफ करने का सही तरीका.

Zoom

आज ही इस नुस्खे को आजमाएं और अपने किचन को एक नई चमक दें!

Best Way To Clean Greasy Kitchen Cupboards : किचन एक ऐसी जगह है जहां सफाई की सबसे ज्‍यादा जरूरत होती है. लेकिन तमाम सफाई की बावजूद चूल्‍हे के आसपार दीवारों और कैबिनेट पर चिपचिपाहट रह जाती है और इन पर धूल आदि चिपक जाते हैं. यहां तक कि चिकन में लगी महंगी चिमनी के बावजूद किचन के कैबिनेट और सनमाइका चिपचिपे नजर आने लगते हैं. यह चिकनाई इतनी जिद्दी होती है कि साधारण कपड़े या पानी से साफ करने पर हटती नहीं, बल्कि यह और भी ज्यादा फैल जाती है. अगर आप भी इस काली गंदगी और तेल की परतों से परेशान हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी ‘निंजा टेक्निक’, जिससे आपका किचन बिना किसी मेहनत के किसी आलीशान शोरूम की तरह चकाचक हो जाएगा.

चिमनी होने के बाद भी क्यों जमती है चिकनाई?
अक्सर हमें लगता है कि चिमनी सारा धुआं सोख लेगी, लेकिन कुकिंग के दौरान तड़का लगाने और डीप फ्राई में तेल के बारीक कण हवा में मिल जाते हैं. ये कण धीरे-धीरे कैबिनेट के कोनों और सनमाइका की ऊपरी सतह पर एक लेयर बना लेते हैं. वक्त के साथ इस पर धूल चिपक जाती है और यह काली, जिद्दी गंदगी में बदल जाती है.

तो क्‍या है सफाई का ‘निंजा टेक्निक’
किचन कैबिनेट को साफ करने के लिए आपको बाजार से महंगे और केमिकल वाले क्लीनर लाने की जरूरत नहीं है. आप घर में मौजूद चीजों से एक ‘मैजिक क्लीनर’ बना सकते हैं.

सामग्री:
2 चम्मच बेकिंग सोडा (मीठा सोडा)
1 कप सफेद सिरका (Vinegar)
आधा कप गुनगुना पानी
थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड (बर्तन धोने वाला साबुन)

इस्तेमाल करने का तरीका:

  1. एक स्प्रे बोतल में इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें.
  2. अब इस मिश्रण को चिपचिपे कैबिनेट और सनमाइका पर स्प्रे करें.
  3. इसे 5 से 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. यह वह समय है जब बेकिंग सोडा और सिरका मिलकर चिकनाई को काटेंगे.
  4. 10 मिनट बाद एक पुराने टूथब्रश या सॉफ्ट स्पंज से हल्के हाथों से रगड़ें. आप देखेंगे कि चिकनाई बिना मेहनत के खुद-ब-खुद निकल रही है.
  5. अंत में, एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ दें.

जिद्दी दागों के लिए ‘प्रो-टिप’
अगर आपके कैबिनेट के हैंडल या किनारों पर बहुत पुरानी और मोटी परत जम गई है, तो बेकिंग सोडा और थोड़े से पानी का गाढ़ा पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाकर 15 मिनट छोड़ दें. इसके बाद नींबू के छिलके से इसे रगड़ें. नींबू का सिट्रिक एसिड और सोडा मिलकर सबसे कठिन दागों का भी ‘गेम ओवर’ कर देंगे.

सनमाइका की चमक बरकरार रखने के लिए सावधानियां-

  • कभी भी लोहे के जूने का इस्तेमाल न करें. यह सनमाइका पर स्क्रैच डाल सकता है, जिससे वह डल दिखने लगेगा.
  • बहुत ज्यादा पानी न डालें. लकड़ी के कैबिनेट के अंदर पानी जाने से वे फूल सकते हैं और खराब हो सकते हैं. हमेशा स्प्रे बोतल का इस्तेमाल करें.
  • नियमित सफाई करें. हफ्ते में एक बार केवल सिरके और पानी के मिश्रण से कैबिनेट पोंछने की आदत डालें. इससे चिकनाई की मोटी परत कभी नहीं जमेगी.

About the Author

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *