नीमच में घना कोहरा, विजिबिलिटी 10 फीट तक: कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित, बाजारों में रौनक गायब – Neemuch News

नीमच जिले में जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। शनिवार को जिले के कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर महज 10 फीट रह गई, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

.

नीमच शहर के साथ-साथ जावद, मनासा, जीरन, सिंगोली और रतनगढ़ जैसे क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हुई।

सुबह का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

ठंड का सीधा असर खेल के मैदानों और व्यापारिक गतिविधियों पर भी देखा जा रहा है। बाजारों में सुबह की चहल-पहल गायब है और लोग ठिठुरन से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *