मजदूर महासंघ का प्रदर्शन, कहा-7500 रुपए पेंशन की जाए: देवास कलेक्टर कार्यालय पहुंचे आंदोलनकारी; बोले-ईपीएफ-ईएसआईसी की सीमा बढ़े – Dewas News


देवास में अखिल भारतीय इंजीनियरिंग एवं मेटल मजदूर महासंघ (भारतीय मजदूर संघ संबद्ध) ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ईपीएस-95 के तहत न्यूनतम पेंशन बढ़ाने सहित औद्योगिक श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न मांगें उठाई गईं। महासंघ के महामंत्री रामभान सिंह ने बताया कि प्रमुख मांगों में ईपीएस-95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपए प्रतिमाह महंगाई भत्ते सहित लागू करना शामिल है। इसके साथ ही ईपीएफ में अनिवार्य अंशदान की वेतन सीमा 15,000 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए तथा ईएसआईसी के तहत वेतन सीमा 21,000 रुपए से बढ़ाकर 42,000 रुपए प्रतिमाह करने की मांग की गई है। बोनस, स्थायीकरण और भर्ती पर रोक का मुद्दा ज्ञापन में बोनस भुगतान अधिनियम, 1965 के तहत बोनस पात्रता की वर्तमान सीमा में वृद्धि करने की मांग भी रखी गई। महासंघ ने ठेका श्रमिकों को स्थायी करने, सामान्य भर्ती पर लगी रोक हटाने तथा श्रमिकों को सुरक्षित और सुनिश्चित रोजगार की गारंटी देने की अपील की है। ज्ञापन सौंपने से पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर में श्रमिक नेता जनार्दन पेठनकर एडवोकेट ने उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए उनकी मांगों का समर्थन किया। इस दौरान शशिकांत बजे, माखनसिंह राजपूत, पदमाकर जोशी, गिरधारी लाल शर्मा, भूपत वर्मा, दीवाकर बोडखे, सुभाष पंडित सहित बड़ी संख्या में महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *