Guna: थार कांड के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता की जमीन का सीमांकन शुरू, राजस्थान-एमपी के अधिकारी करेंगे कार्रवाई

Last Updated:

Guna News: गुना में किसान की हत्या के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता महेंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उसकी संपत्ति का सीमांकन शुरू कर दिया गया है. 4 हेक्टेयर जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. गुरुवार और कार्रवाई होगी.

गुना कलेक्टर.

रिपोर्ट: संदीप दीक्षित

मध्य प्रदेश के गुना जिले के सीमावर्ती गांव गणेशपुरा में थार गाड़ी से कुचलकर किसान रामस्वरूप (40) की हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. 26 अक्टूबर को हुई इस घटना के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता महेंद्र नागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अब आरोपी की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मुहिम तेज हो गई है. बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने गांव पहुंचकर आरोपी की जमीन का सीमांकन किया, जिसमें सामने आया कि कब्जा की गई अधिकांश जमीन राजस्थान की सीमा में आती है. गुरुवार को दोनों राज्यों के राजस्व, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे.

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रामस्वरूप खेत में काम कर रहे थे, जब महेंद्र नागर ने अपनी थार गाड़ी से उन्हें कुचल दिया. आरोपी ने चरनोई की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था. हत्या के बाद गांव में तनाव फैल गया, जिसे प्रशासन ने नियंत्रित किया. एक दिन पहले ही आरोपी की 4 हेक्टेयर जमीन पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. गुना एसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा, “आरोपी ने वन विभाग की जमीन पर भी कब्जा किया था. सीमांकन में पुष्टि हुई कि यह राजस्थान क्षेत्र में है. दोनों राज्यों की टीमें मिलकर इसे मुक्त कराएंगी.”

कलेक्टर ने कहा, गांव में अब शांति
बुधवार को गुना जिला प्रशासन की टीम, जिसमें राजस्व अधिकारी और वन विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे, ने गणेशपुरा पहुंचकर जमीन का विस्तृत मापजोख किया. सीमांकन के दौरान पता चला कि आरोपी द्वारा कब्जाई गई वन भूमि का बड़ा हिस्सा राजस्थान के झालावाड़ जिले से सटा हुआ है. इसलिए, गुरुवार को राजस्थान के झालावाड़ और एमपी के गुना जिले के अधिकारी संयुक्त जांच करेंगे. इसमें भूमि रिकॉर्ड की जांच, कब्जा हटाने और कानूनी कार्रवाई शामिल होगी. कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने पुष्टि करते हुए कहा, “आरोपी की अवैध संपत्तियों को प्राथमिकता पर अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है. गांव में शांति कायम है, लेकिन निगरानी बढ़ा दी गई है.”

मृतक किसान की पत्नी ने ये कहा…
यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ‘अवैध निर्माण पर बुलडोजर’ नीति के अनुरूप है. रामस्वरूप के परिवार ने न्याय की मांग की है. पत्नी सुनीता साहू ने कहा, “हमारा इकलौता कमाने वाला चला गया. आरोपी की सारी संपत्ति जब्त हो.” घटना के बाद ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि दोषी को सजा न मिली तो आंदोलन करेंगे. पुलिस ने महेंद्र नागर के खिलाफ हत्या, भूमि अतिक्रमण और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

थार कांड के मुख्य आरोपी बीजेपी नेता की जमीन का सीमांकन शुरू, कल बड़ी कार्रवाई

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *