इंदौर के एक कांग्रेस नेता का फोटो एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाकर लोगों से पैसों की डिमांड करने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी कांग्रेस नेता को भी तब पता चली जब उनके पहचानने वालों ने उन्हें कॉल लगाना शुरू किए। इसके बाद कांग्रेस नेता ने
.
ये है इंदौर यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित पटेल, जिनके साथ ये वाकया हुआ। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर किसी ने उनके फोटो का इस्तेमाल किया है। किसी ने सतीश चौधरी के नाम की प्रोफाइल बनाई है और उस प्रोफाइल पर मेरा फोटो लगा दिया है और उन्हीं के परिचित लोगों से पैसों की डिमांड की जा रही है।
यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अमित पटेल।
मंगलवार को जब उनके परिचितों के कॉल आने लगे तो वह भी आश्चर्य में पड़ गए। उन्हें लोगों ने कॉल करके पूछा कि पैसों की जरूरत क्यों पड़ गई तो पहले तो वह भी समझ नहीं पाए, जिसके बाद उन्हें इस बारे में जानकारी लगी। उन्होंने इसके स्क्रीनशॉट भी लोगों से बुलवाए, जिसके बाद मामले की थाने में शिकायत करने की बात कही है।

अमित पटेल ने स्टेटस लगाकर लोगों को चेताया।
स्टेटस लगाकर लोगों को चेताया मामला सामने आने के बाद अमित पटेल को अपने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाना पड़ गया। जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके फोटो का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर पैसे मांगने की जानकारी सामने आई है। मैं सभी को सचेत करता हूं कि मेरे नाम, मेरी फोटो या किसी भी तरह के मैसेज के माध्यम से अगर आपसे पैसों की मांग की जाती है तो कृपया किसी भी परिस्थिति में पैसे ना भेंजे। ऐसे किसी भी नंबर, प्रोफाइल या लिंक को तुरंत ब्लॉक करें, रिपोर्ट करें और अपने परिचितों को भी जागरूक करें। यह पूरी तरह से फर्जी और धोखाधड़ी का प्रयास है।

स्ट्रेचर पर लेटे एक युवक का फोटो भेजकर मांगे 8 हजार रुपए।
स्ट्रेचर पर लेटे व्यक्ति का फोटो भी भेजा
अमित पटेल ने बताया कि उनके फोटो लगाकर जिस व्यक्ति ने अलग-अलग लोगों से पैसों की डिमांड की है। उसमें से एक व्यक्ति ने युवक ने दोस्त के एक्सीडेंट का बहाना बनाया। उसने स्ट्रेचर पर लेटे एक व्यक्ति का फोटो भी भेजा और उससे 8 हजार रुपए की डिमांड की।