Last Updated:
Success Story : सफलता की यह कहानी है दिल्ली के एक 30 साल के युवा की. उनका बचपन तो काफी मुश्किलों में बीता. 23 साल की उम्र में 27 लाख का कर्ज हो गया, लेकिन 29 साल की उम्र तक आते-आते वह 27 करोड़ रुपये का मालिक बन चुका है.
नई दिल्ली. जिंदगी लग जाती है एक करोड़ रुपये जुटाने में. लेकिन, दिल्ली के एक छोरे ने तो कमाल ही कर दिया. 23 साल की उम्र में उस पर 27 लाख रुपये का कर्जा भी चढ़ गया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि 29 साल की उम्र पूरे करते-करते इस युवा के पास 27 करोड़ रुपये का नेट वर्थ हो गया. इस सफर को महज 6 साल में पूरा कर दिखाया और यह कमाल सिर्फ एक छोटे से बिजनेस आइडिया ने कर दिखाया है.
कामयाबी की यह कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर खूब सराही जा रही है. दिल्ली के इस युवक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह 17 साल की उम्र में कनाडा चला गया था, जहां पढ़ाई के साथ कुछ काम करने लगा. पिता का साथ काफी पहले छूट गया था और दिल्ली में मुफलिसी के साथ जीने को मजबूर थे. कुछ काम करने और पैसे कमाने 17 साल की उम्र में कनाडा पहुंच गए और इस पूरी कवायद में 26 लाख रुपये का कर्ज भी चढ़ गया. लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी और एक बिजनेस शुरू किया, जिसने आज उन्हें 27 करोड़ का मालिक बना दिया.
घर-घर जाकर बेचा सामान
दिल्ली के इस युवा ओपी ने बताया कि कनाडा में पढ़ाई के दौरान अपना खर्चा चलाने के लिए घर-घर जाकर सामान तक बेचना पड़ा. उन्होंने बताया कि माइनस 20 डिग्री तापमान में हर किसी का दरवाजा खटखटाना और उनसे सामान खरीदने की गुजारिश करना काफी मुश्किल काम था. इतनी मेहनत के बावजूद वित्तीय हालत में सुधार नहीं आया और एक समय तो 30 हजार डॉलर यानी करीब 27 लाख रुपये का कर्जा भी उनके ऊपर चढ़ चुका था. मेरी गलती यह थी कि इसमें से ज्यादातर रकम शेयर मार्केट की ट्रेडिंग में उड़ा दिए और पूरी तरह दिवालिया हो चुका था.
एक रात ने बदल दी किस्मत
ओपी ने बताया कि उनकी उम्र 24 साल की हो चुकी थी और वह पूरी तरह टूट चुके थे, वजन भी बढ़ गया था. फिर एक रात फ्लोरिडा में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों के बारे में सोचा और परेशान हो गया. हालांकि, इसमें एक चीज अच्छी यह थी कि अब इससे नीचे नहीं जा सकते थे. उस दौर में लोग यूट्यूब, टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर का काम कर थे. उन्होंने भी एआई की मदद से शॉर्ट वीडियो बनाने शुरू किए और जल्द ही इससे कमाई भी होने लगी. 25 साल की उम्र में इस काम से 10 लाख रुपये एक महीने में कमा लिए.
पैसों को निवेश करना शुरू किया
ओपी ने बताया कि वह अपने प्रॉफिट को वेंडिंग बिजनेस, एआई प्रोजेक्ट और रेंटल वेंचर्स में निवेश करने लगे, लेकिन शेयर बाजार से दूरी बनाए रखी. इसके बजाय सोने-चांदी और क्रिप्टो में भी पैसे लगाए. अब मैंने अपने रेंटल बिजनेस को बेच दिया है और उससे 30 लाख डॉलर यानी करीब 27 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इस कोशिश ने अचानक में ऐसे मुकाम पर पहुंचा दिया, जहां पहुंचना मेरी उम्र के हर युवा का सपना होता है. ओपी फिलहाल फ्लोरिडा में ही रहते हैं और उनका मानना है कि भले ही कितनी चुनौतियां आएं, लेकिन कभी हार नहीं माननी चाहिए.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
.