Last Updated:
Black wheat benefits : गेहूं आटे से रोटी लगभग हर घर में बनाई जाती है, लेकिन कम ही लोग काले गेहूं का यूज करते हैं. डायबिटीज, कैंसर और दिल से जुड़े रोगियों के लिए ये अमृत है. हालांकि कम पैदावार के चलते ये सभी तक पहुंच नहीं पाता. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. काले गेहूं की खेती अब उत्तराखंड में होने लगी है. देहरादून के जितेंद्र काले गेहूं का आटा लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं. लोकल 18 से बात करते हुए जितेंद्र राजपूत बताते हैं कि पहले वे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे. फिर पहाड़ लौटकर खुद का काम शुरू किया. उनके पास 15 तरह का आटा, शुगर फ्री जैम, अचार आदि मिल जाएगा. उनके उत्पाद की विदेशों में भी मांग है.
देहरादून. गेहूं भारत का महत्त्वपूर्ण अनाज है. हमारे देश में इसके आटे से रोटी लगभग हर घर में पकाई जाती है लेकिन कम ही लोग काले गेहूं का उपयोग करते हैं. डायबिटीज, कैंसर और दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए अमृत माने जाने वाले काले गेहूं की खेती अब उत्तराखंड में होने लगी है. देहरादून के जितेंद्र काला गेहूं और चौलाई समेत कई उत्पादों पर काम कर रहे हैं. उनके पास 15 तरह का आटा, शुगर फ्री जैम, अचार आदि मिल जाएगा. उनके उत्पाद विदेशों में भी जाते हैं. लोकल 18 से बात करते हुए जितेंद्र राजपूत बताते हैं कि पहले वे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे. लेकिन उन्हें अपने पहाड़ के लिए कुछ करना था इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर अपनी पत्नी के साथ मिलकर एक फर्म शुरू की. इसका काम था किसानों से पहाड़ी उत्पादों को लेना और उनकी मैन्युफैक्चरिंग करके शहरों में रह रहे लोगों पहुंचना.
साल 2018 में उन्होंने इस पर काम करना शुरू किया. सिर्फ किसानों को ही नहीं, उन्होंने कई महिलाओं को भी इसके साथ जोड़ा. हिलप्योर ऑर्गेनिक नाम से संस्था शुरू कर पहले पहाड़ी सब्जियों के अचार और फलों के मुरब्बों पर काम किया. आज वे कंडाली की चाय, एप्रिकॉट, भांग सीड ऑयल से लेकर कई तरह के जैम बनाकर लोगों को उपलब्ध करवा रहे हैं.
कैसे मिलेगा
जितेंद्र बताते हैं कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक के काश्तकारों से वह रागी, झंगोरा समेत कई चीजे संग्रहित करके उनका आटा तैयार करके लोगों तक पहुंचाते हैं. मिलेट्स पर काफी कम कर रहे हैं. अब तक आपने चौलाई के लड्डू के बारे में सुना होगा, लेकिन चौलाई की रोटी खाने के लिए आप हमसे आटा ले सकते हैं. हम काले गेहूं के आटे पर भी काम कर रहे हैं. इसमें लॉ कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है. जितेंद्र के मुताबिक, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ किसान इसे उगा रहे हैं. इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट,फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है. यह आंतों से टॉक्सिंस निकलता है और दिल को स्वस्थ रखता है. अगर आप इसे ऑनलाइन ऑर्डर करना चाहते हैं तो 99997 95351 पर संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें