मुंबई. होली पर लोगों की भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे ने 24 अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. पहले से घोषित 216 होली स्पेशल ट्रेनों के साथ अब कुल 240 होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. ये ट्रेनें मुख्य रूप से मुंबई (एलटीटी), पुणे-हडपसर और कानपुर-झांसी जैसे प्रमुख शहरों के बीच चलेंगी, ताकि उत्तर भारत जाने वाले यात्रियों को आसानी हो.
ट्रेन नंबर 04152 हर शनिवार को 7 मार्च से 28 मार्च 2026 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शाम 5:15 बजे निकलेगी और अगले दिन कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 3:45 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन 04151 हर शुक्रवार को 6 मार्च से 27 मार्च तक कानपुर से दोपहर 1:00 बजे निकलेगी और अगले दिन एलटीटी पर दोपहर 2:55 बजे पहुंचेगी. भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, फतेहपुर में रुकेगी.
ट्रेन नंबर 01921 हर गुरुवार को 5 मार्च से 26 मार्च तक पुणे से दोपहर 3:15 बजे निकलेगी और अगले दिन झांसी (वीरंगना लक्ष्मीबाई) पर सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में 01922 हर बुधवार को 4 मार्च से 25 मार्च तक झांसी से दोपहर 12:50 बजे निकलेगी और अगले दिन पुणे पर सुबह 11:35 बजे पहुंचेगी. दौंड, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर पर रुकेगी.
ट्रेन नंबर 01923 हर रविवार को 8 मार्च से 29 मार्च तक हडपसर से शाम 7:10 बजे निकलेगी और अगले दिन झांसी पर दोपहर 3:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में 01924 हर शनिवार को 7 मार्च से 28 मार्च तक झांसी से शाम 7:40 बजे निकलेगी और अगले दिन हडपसर पर शाम 4:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन दौंड, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, रानी कमलापति, बीना में रुकेगी.
इन ट्रेनों में रिजर्वेशन 23 फरवरी से आईआरसीटीसी की वेबसाइट, ऐप और रेलवे आरक्षण केंद्रों पर शुरू होगी. अनारक्षित टिकट यूटीएस सिस्टम से सामान्य शुल्क पर मिलेंगे. यात्रियों को सलाह है कि टिकट जल्दी बुक करें. ये स्पेशल ट्रेनें होली की छुट्टियों में सुरक्षित और आरामदायक सफर कराएंगी.