रीवा में गुमशुदा युवक का शव शिल्परा साइफन में मिला: SDERF ने किया रेस्क्यू, मड़वा गांव का रहने वाला; हादसा या हत्या अभी खुलासा नहीं – Rewa News


रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र से लापता 27 वर्षीय उमेश कुशवाहा का शव मंगलवार को शिल्परा स्थित साइफन में उतराता हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची SDERF की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। वह पिछले कुछ दिनों से घर से लापता था, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने गोविंदगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को शिल्परा क्षेत्र में उसकी लाश मिलने की खबर आई। मंगलवार को जैसे ही साइफन में शव देखे जाने की सूचना मिली, जिला सेनानी मीनाक्षी चौहान के निर्देशन में SDERF की टीम को तुरंत मौके पर भेजा गया। SDERF थाना प्रभारी विकास के नेतृत्व में जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी से शव को बाहर निकाला। शव को गोविंदगढ़ पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा या हत्या? PM रिपोर्ट का इंतजार
युवक साइफन तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत पानी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई और कारण है, इसकी गुत्थी अभी अनसुलझी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। “शिल्परा साइफन में शव मिलने की सूचना पर टीम भेजी गई थी। शव को निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।”- विकास, थाना प्रभारी SDERF .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *