David Ferrer का बड़ा खुलासा, ’14 साल के Alcaraz में दिखा था दूसरा Rafael Nadal’

स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज़ के साथ 2014 में हुई एक ऐसी ट्रेनिंग सेशन की याद स्पेन के डेविस कप कप्तान और पूर्व टॉप-10 खिलाड़ी डेविड फेरर ने साझा किया है। जो इस वक्त सुर्खियां बटोर रहा है। 
बता दें कि उस समय कार्लोस अल्काराज़ की उम्र महज़ 14 साल थी, जबकि डेविड फेरर दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में शुमार थे। मौजूद जानकारी के अनुसार, यह ट्रेनिंग सेशन पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 जुआन कार्लोस फेररो की सिफारिश पर हुआ था, जो तभी समझ चुके थे कि मर्सिया का यह किशोर खिलाड़ी कुछ अलग है। फेरर शुरू में ज्यादा उत्साहित नहीं थे और उन्होंने साफ कहा था कि प्री-सीजन ट्रेनिंग में वे समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं।
लेकिन कोर्ट पर जो हुआ, उसने फेरर की सोच पूरी तरह बदल दी। उन्होंने बताया कि आमतौर पर प्रोफेशनल खिलाड़ियों की तेज़ और आक्रामक हिटिंग युवा खिलाड़ी झेल नहीं पाते हैं, लेकिन अल्काराज़ ने न सिर्फ हर शॉट संभाला बल्कि तीसरे ही रिटर्न पर गेंद की रफ्तार बढ़ाकर उन्हें चौंका दिया। उस पल फेरर को लगा कि उन्होंने कुछ वैसा ही देखा है, जैसा कभी किशोर उम्र में राफेल नडाल में दिखता था।
गौरतलब है कि दोनों के बीच एक सुपर टाईब्रेक भी खेला गया, जिसमें फेरर ने 10-8 से जीत हासिल की। हालांकि उनका मानना है कि अल्काराज़ चाहें तो उन्हें हरा सकते थे, लेकिन सम्मानवश उन्होंने पूरी ताकत नहीं लगाई। फेरर के लिए यह सिर्फ खेल की बात नहीं थी, बल्कि अल्काराज़ का आत्मविश्वास, निडरता और मैच के प्रति समझ उम्र से कहीं आगे नजर आई।
फेरर ने यह भी कहा कि अल्काराज़ की तुलना नडाल से सिर्फ खेल के अंदाज़ तक सीमित नहीं है। व्यक्तित्व के स्तर पर भी वे बेहद सहज, जमीन से जुड़े और मुस्कुराते रहने वाले खिलाड़ी हैं, जो उन्हें खास बनाता हैं। मर्सिया से आने वाला यह खिलाड़ी अलग माहौल में पला-बढ़ा, लेकिन जज़्बा और मेहनत में नडाल की झलक साफ दिखती है।
गौरतलब है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले कार्लोस अल्काराज़ अब इतिहास रच चुके हैं। वे सबसे कम उम्र में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। डेविड फेरर के लिए यह उपलब्धि उस किशोर की पुष्टि है, जिसमें उन्होंने एक दशक पहले असाधारण भविष्य की झलक देख ली थी।

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *