Last Updated:
Success Story: मुरादाबाद की पीतल कारोबारी आंचल भटनागर ने मात्र 10 हजार रुपये से अपना कारोबार शुरू कर आज 10 से 15 लाख रुपये तक का टर्नओवर हासिल कर लिया है. उन्होंने बताया कि पिता का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने 3-4 साल पहले यह काम शुरू किया था. फिलहाल वह ब्रास के होम डेकोर और पूजा से जुड़े उत्पाद तैयार करवा रही हैं. उनकी यूनिट में 5-6 लोग काम करते हैं और उनके उत्पादों की मांग देशभर में है. आगे वह ब्रास कटलरी और नए होम डेकोर आइटम जोड़ना चाहती हैं.
यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां के पीतल के उत्पाद देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. तो वहीं पीतल नगरी के इस शहर में वैसे तो विभिन्न कारोबारी हैं, जो पीतल का बड़े पैमाने पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं एक कारोबारी ऐसी हैं, जिन्होंने अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए पीतल का कारोबार शुरू किया. यह कारोबार उन्होंने मात्र 10000 रुपए से शुरू किया था और वर्तमान में उनका 10 से 15 लाख रुपए का टर्नओवर है और धीरे-धीरे वह इस कारोबार को बढ़ा रही हैं. उन्होंने एमबीए कर रखा है. उसके बावजूद भी वह नौकरी की तलाश न करके अपने कारोबार को बढ़ावा दे रही हैं.
4 साल पहले शुरू किया था बिजनेस
पीतल कारोबारी आंचल भटनागर ने बताया कि मैं पिछले तीन से चार साल से यहां पीतल का काम कर रही हूं. उन्होंने बताया कि मेरा यह पीतल का कारोबार करने का प्लान पिता को देखकर आया था. मेरे पिता का सपना था कि पीतल का कारोबार किया जाए. उनके सपने को आगे बढ़ाने के लिए मैंने यह पीतल का काम किया है. अब मैं होम डेकोर, पूजा के आर्टिकल सभी सहित कई प्रकार के उत्पाद सेल करती हूं. उन्होंने कहा कि कुछ माल हमारे यहां तैयार होता है, कुछ माल बाहर भेज कर तैयार कराती हूं. उन्होंने कहा कि मैं एमबीए पास आउट हूं मुझे जॉब नहीं करनी है. मुझे अपने मल्टीप्ल बिजनेस को आगे बढ़ाना है.
लाखों में है टर्नओवर
उन्होंने कहा कि उस समय 10000 रुपए से मैंने अपने बिजनेस की शुरुआत की थी. अब 10 से 15 लाख रुपए का टर्नओवर मेरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि 5 से 6 लोग मेरी फैक्ट्री में काम कर रहे हैं. बाकी लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं. इसके साथ ही मेरे माल की पूरे इंडिया में डिमांड है. उन्होंने कहा कि ब्रास में मैं कटलरी आइटम जोड़ना चाहती हूं. इसके साथ ही होम डेकोर में ब्रास में बहुत कम लोग काम कर रहे हैं. इसलिए होम डेकोर में भी मैं ब्रास आइटम लाना चाहती हूं. इन सभी अपडेट के साथ में अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहती हूं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
.