दतिया पीतांबरा पीठ मुख्य द्वार पर पिलर गिरा: निर्माण कार्य के दौरान हादसा, जनहानि नहीं हुई – datia News

दतिया में स्थित पीतांबरा शक्ति पीठ के मुख्य प्रवेश द्वार पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान बुधवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य द्वार पर बन रहे स्ट्रक्चर का एक पिलर अचानक भरभराकर गिर गया।

.

पिलर गिरते ही तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिससे कुछ देर के लिए मंदिर परिसर में हड़कंप की स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

घटना रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय माता की आरती चल रही थी और भक्त अंदर मौजूद थे। पिलर गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि, कुछ पल के लिए परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मंदिर प्रबंधन ने बताया कि यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं है, सिर्फ एक पिलर गिरा है और स्थिति अब पूरी तरह सामान्य है।

गौरतलब है कि, पीतांबरा पीठ के मुख्य द्वार पर पिछले कई महीनों से मुख्य द्वार का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे मिनी कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। जिस को लेकर 12 लाल पत्थर के रेडीमेड पिलर राजस्थ राजस्थान से लाए गए थे।

जिन्हें मंदिर परिसर में रखवाया गया था। जिनमें से 8 पिलर बारबरा कर गिर पड़े। पिलर गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं, हालांकि प्रबंधन का कहना है कि जांच के बाद ही कारण स्पष्ट होगा।

मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने भी पिलर गिरने को लेकर चिंता जाहिर की। फिलहाल निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और गिरा हुआ मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें… दतिया में राजसत्ता की देवी माता पीतांबरा

नवरात्रि का आज यानि सोमवार को पांचवां दिन है। ‘मध्यप्रदेश के देवी मंदिरों के दर्शन’ सीरीज में आज आपको लेकर चलते हैं दतिया के पीतांबरा माता मंदिर। इन्हें सुख-शांति, वैभव और राजसत्ता की देवी कहा जाता है। मां पीतांबरा यानी बगुलामुखी का उद्भव वैदिक काल में हुआ। पूरी खबर पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *