MP के निमाड़ क्षेत्र का सबसे बड़ा शिवलिंग, दर्शन से मनोकामनाएं होती हैं पूरी; जानें इसकी खासियत

Last Updated:

ताप्ती नदी के तट पर निमाड़ क्षेत्र का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित किया गया है. इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर जो भी कुंवारी कन्या शिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा अर्चना करके दर्शन करती है तो उसको अच्छा वर प्राप्त होता है.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ताप्ती नदी के तट पर श्री सिद्धेश्वर तापेश्वर मंदिर समिति की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर सबसे बड़े यानी 21 फीट के शिवलिंग की स्थापना की जा रही है. यह निमाड़ क्षेत्र का अपने आप में सबसे पहले और सबसे बड़ा शिवलिंग होगा. मंदिर समिति से जुड़े धनराज महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रस्ट है और यहां पर भगवान गणपति का प्राचीन मंदिर है अब यहां पर सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना हो रही है और यह ताप्ती नदी के तट पर मौजूद होने से इसका और भी महत्व बढ़ जाता है. यहां पर दूर-दूर से लोग दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. यहां की खासियत है कि जो भी लोग संतान के लिए मन्नत मांगते हैं उनकी मन्नत पूरी होती है.

मंदिर समिति के सदस्यों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब मंदिर समिति के प्रवेश भगत और धनराज महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि यह ताप्ती नदी के तट पर निमाड़ क्षेत्र का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित किया गया है. इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर जो भी कुंवारी कन्या शिवरात्रि के दिन शिवजी की पूजा अर्चना करके दर्शन करती है, तो उसको अच्छा वर प्राप्त होता है तो वहीं यदि कोई भक्त संतान के लिए मन्नत मांगते हैं तो उनके यहां पर संतान की प्राप्ति होती है. यह प्राचीन सिद्धेश्वर तापेश्वर गणेश मंदिर है और इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर जो भी भक्त निराश होकर आता है वह हंसते हुए जाता है. इस मंदिर पर साल में दो बार मेले का आयोजन होता है एक गणेश चतुर्थी और दूसरा महाशिवरात्रि के अवसर पर.

21 फीट ऊंचा है शिवलिंग
मंदिर समिति से जुड़े लोग बताते हैं कि यह शिवलिंग 21 फीट ऊंचा है जो निमाड़ क्षेत्र का अपने आप में सबसे बड़ा शिवलिंग भी कहलाता है. यह ताप्ती नदी के तट पर होने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. लोग इसलिए यहां पर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं और सबसे ज्यादा मन्नत मांगते हैं, जिस भी भक्त की मन्नत पूरी होती है. वह बिना चप्पल के पैदल चलते हुए इस मंदिर पर पहुंचता है और पूजा अर्चना करने के बाद लड्डू का प्रसाद वितरित करता है. ऐसे कई भक्तों के मामले जिले से सामने भी आ चुके हैं, जिनकी मन्नते पूरी हुई हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *