Last Updated:
Women Success Story: दरभंगा की प्रतिभा झा ने साबित कर दिया है कि अगर हुनर हो तो घर की दहलीज से भी कामयाबी की नई इबारत लिखी जा सकती है. पिछले 10 वर्षों से ऑस्टर मशरूम का शुद्ध ऑर्गेनिक अचार बनाकर वे न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अच्छी कमाई भी कर रही हैं. ₹500 किलो बिकने वाले इस अचार के स्वाद और शुद्धता का ऐसा जादू है कि बाजार में इसकी जबरदस्त डिमांड है.
दरभंगा: मिथिलांचल की धरती अब न सिर्फ मखाने, बल्कि मशरूम की खुशबू से भी महक रही है. जिले के बिरौल प्रखंड की रहने वाली प्रतिभा झा ने अपनी मेहनत और हुनर के दम पर मशरूम को आमदनी का एक शानदार जरिया बना लिया है. वे पूरी तरह ऑर्गेनिक तरीके से ऑस्टर मशरूम का अचार तैयार कर बाजार में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं. उनके इस आचार की इतनी डिमांड है कि सप्लाई कम पड़ रही है. आइए जानते हैं इनके सफर को.
10 साल का सफर और शुद्धता की गारंटी
प्रतिभा झा पिछले 10 वर्षों से मशरूम के अचार के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं. उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उनका अचार 100% शुद्ध होता है. वे इसमें किसी भी अन्य सब्जी की मिलावट नहीं करतीं. बाजार में उनके अचार की इतनी मांग है कि वे घर बैठे ही हर महीने 15 से 20 हजार रुपये तक की कमाई कर लेती हैं. इसी आय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण बखूबी कर रही हैं.
पहाड़ी स्वाद और बनाने की खास विधि
प्रतिभा बताती हैं कि मशरूम का अचार बनाने की प्रक्रिया बेहद सावधानी भरी है. सबसे पहले मशरूम को उबालकर, उसमें हल्का नमक और हल्दी मिलाकर धूप में अच्छी तरह सुखाया जाता है. इसके बाद इसमें धनिया, जीरा, राई, मिर्च, अदरक और हरी मिर्च जैसे पारंपरिक मसालों का मेल किया जाता है. खटास के लिए वे किसी केमिकल की जगह प्राकृतिक नींबू या आम का उपयोग करती हैं.
मार्केट में ₹500 किलो की डिमांड
प्रतिभा के बनाए अचार की कीमत ₹500 प्रति किलो है. वे बताती हैं कि जब उन्होंने पहली बार इसे बाजार में उतारा, तो ग्राहकों का फीडबैक अद्भुत था. लोगों का कहना था कि इसका स्वाद इतना लाजवाब है कि इसकी तुलना किसी अन्य अचार से नहीं की जा सकती. ऑर्गेनिक होने के कारण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग इसे हाथों-हाथ खरीदते हैं.
विशेषताएं जो इसे खास बनाती है
शुद्ध ऑर्गेनिक: बिना किसी मिलावट और केमिकल के तैयार.
आत्मनिर्भरता: घर बैठे महिलाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतरीन उदाहरण.
तगड़ा मुनाफा: मशरूम की खेती के साथ-साथ वैल्यू एडिशन से दोगुनी कमाई.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.