Last Updated:
Viral Video: मंदसौर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दिवाली की रात कुछ युवकों ने खतरनाक स्टंट किया. चलती कार की छत पर पटाखे फोड़े. इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्टिव हो गई. ढूंढ कर युवकों को पकड़ा, फिर…
रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत
वीडियो में कार नंबर MP 09 DC 8139 की छत पर पटाखे जलाए जा रहे हैं, जबकि कुछ युवक बाइक से कार के आगे-पीछे चलकर मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे हैं. एक युवक तो कार की खिड़की से बाहर लटककर वीडियो शूट करता दिखाई दे रहा है. यह स्टंट किसी बड़े हादसे को आमंत्रित कर सकता था, क्योंकि तेज गति से चलती कार पर पटाखों की चिंगारी से आग लगने या अनियंत्रित होने का खतरा था.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. पिपलियामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने बताया कि यह इंदौर पासिंग की गाड़ी थी, जो पिपलियामंडी-मनासा रोड पर जा रही थी. वीडियो सामने आते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई और कार को ट्रेस कर राउंडअप किया गया. चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 132(2)/184 के तहत चालान काटा गया, जिसमें जुर्माना और अन्य दंड शामिल हैं.
परिजनों को बुलाया थाने
इसके अलावा, स्टंट करने वाले युवकों के परिजनों को थाने बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई. चौकी प्रभारी ने कहा, “ऐसे खतरनाक कृत्यों से सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है. हमने युवकों को समझाया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में जान जोखिम में न डालें.”
वीडियो वायरल करने की होढ़
यह घटना सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं की लापरवाही को उजागर करती है. हाल के वर्षों में सोशल मीडिया पर स्टंट वीडियो शेयर करने की होड़ बढ़ी है, जो दुर्घटनाओं का कारण बनती है. पुलिस ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय निवासियों ने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की है. उन्होंने मांग की कि सड़क पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं पर नजर रखी जा सके.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
.