Dhirendra Krishna Shastri: सत्य, सनातन और हिन्दुत्व की बात रखने वाले बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर चर्चा में रहते हैं. वे हमेशा धर्म, आस्था और विवादित मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं. हाल ही में उन्होंने भारत के कुछ सनातनियों पर भी हमला बोला. सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाई से नहीं बल्कि सनातन के दोगुलों से ज्यादा खतरा है. ये वे लोग हैं जो खाते सनातन की है पर जयकारा अल्लाह का लगाता है. हालांकि, हम किसी धर्म के विरोधी नहीं हैं, न ही मजहब के विरोधी हैं, लेकिन धर्म के लिए हमारा सीना छल्ली-छल्ली हो जाता है. कहा, अगर मेरे धर्म पर घात हुआ तो मैं प्रतिघात करूंगा… हिंदू हूं हिंदुत्व की बात करूंगा…
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.