Last Updated:
Gwalior Crime News: ग्वालियर के एक गांव में बुजुर्ग की तेरहवीं पर मेहमान युवक ने शोले स्टाइल में युवती से डांस कराकर बंदूक से फायरिंग की. 47 सेकंड का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है. उसकी तलाश हो रही है.
ग्वालियर से वायरल वीडियो.
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग की तेरहवीं के दौरान मेहमान बने युवक ने फिल्म शोले के अंदाज में युवती से डांस कराकर बंदूक से फायरिंग की. इस घटना का 47 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सनसनी फैला दी.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वीडियो बेहट थाना क्षेत्र के रहवाली गांव का है. आरोपी युवक भिंड का निवासी है. वीडियो में युवक कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है, जो फिल्मी स्टाइल में युवती को डांस करने के लिए कहता है. फिर दो गोलियां चलाता है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना कुछ दिन पहले तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान रात के नाच-गाने में हुई.
आरोपी की हो गई पहचान
एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि वायरल वीडियो मिलने पर उन्होंने तुरंत बेहट थाने की टीम को गांव भेजा. पूछताछ से पता चला कि आरोपी कुलदीप गुर्जर भिंड के दंदरौआ धाम का रहने वाला है, जो कार्यक्रम में मेहमान के रूप में आया था.
बंदूक की भी होगी जांच
पुलिस ने आरोपी कुलदीप गुर्जर के खिलाफ फायरिंग से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश शुरू कर दी है. एसडीओपी ने बताया, “गिरफ्तारी के बाद बंदूक की जांच की जाएगी. अगर यह लाइसेंसी होगी, तो लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई होगी; अन्यथा अवैध हथियार के तहत सख्त एक्शन लिया जाएगा.” यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के दुरुपयोग और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर रही है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.