डांस करना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, शरीर को मिलते हैं 5 गजब के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान

Last Updated:

Health Benefits of Dance: डांस करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह हार्ट को मजबूत बनाता है और वजन घटाने में मदद करता है. रोज डांस करने से तनाव भी कम होता है और शरीर एनर्जेटिक रहता है. डांस इम्यूनिटी बूस्…और पढ़ें

डांस करना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, शरीर को मिलते हैं 5 गजब के फायदेडांस करने से हार्ट हेल्थ बेहतर हो सकती है.
Dance Karne Ke Fayde: डांस करना कई लोगों को अच्छा लगता है और वे रोज अपने पसंदीदा गानों पर डांस करते हैं. अगर आप भी डांस के शौकीन हैं, तो यह काम रोज करना शुरू कर दीजिए. डांस सिर्फ आपकी मौज-मस्ती का साधन ही नहीं है, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी कमाल हो सकता है. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए डांस एक बेहतरीन तरीका साबित हो सकता है. हर उम्र के लोगों के लिए डांस एक बेहतरीन एक्सरसाइज है और इससे आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ भी सुधर जाती है. आज आपको डांस के जबरदस्त फायदे बता रहे हैं.

हार्वर्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट बताती है कि डांस करना अन्य एक्सरसाइज करने से भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. डांस करने से आपके दिल की सेहत मजबूत होती है. यह एक शानदार कार्डियो एक्सरसाइज है, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करती है. नियमित डांस करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और आपका हार्ट हेल्दी रहता है. यह खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो जिम जाने या दौड़ने का समय नहीं निकाल पाते हैं. डांस के दौरान शरीर की सभी मसल्स एक्टिव हो जाती हैं, जिससे ओवरऑल हेल्थ को जबरदस्त फायदे मिलते हैं.
कई रिसर्च में पता चला है कि रोज 30 मिनट डांस करने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है. डांस शरीर की कैलोरी बर्न करने का एक मजेदार तरीका है. तेज रिदम पर नाचने से कैलोरी बर्न होती है, जो वजन कम करने में मदद करती है. खासकर जब आप हफ्ते में कम से कम तीन बार 30 मिनट तक डांस करते हैं, तो यह आपकी बॉडी फैट को घटाने में असरदार साबित होता है. यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है, जिससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और आप लंबे समय तक एक्टिव महसूस करते हैं.

डांस करने से आपके दिमाग में एन्डॉर्फिन हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करता है और मूड को बेहतर बनाता है. यह डिप्रेशन और एंजायटी को दूर करने में मददगार है. म्यूजिक के साथ नाचना आपके मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है और आपको खुश रखने में सहायक होता है. इसलिए डांस को एक तरह का मानसिक योग भी कहा जा सकता है, जो आपकी खुशी और मानसिक शांति दोनों को बढ़ावा देता है. डांस से शरीर की मांसपेशियां मजबूत और लचीली बनती हैं. नियमित डांस करने से आपकी बॉडी की फुर्ती बढ़ती है और शरीर में संतुलन भी बेहतर होता है.

डांस सिर्फ शारीरिक फायदे ही नहीं देता, बल्कि यह सामाजिक और मानसिक तौर पर भी लाभकारी है. जब आप डांस क्लास या ग्रुप में शामिल होते हैं, तो आपकी बातचीत और मेलजोल बढ़ता है. इससे आत्मविश्वास में इजाफा होता है और नए दोस्त बनते हैं. अपनी कला को लोगों के सामने पेश करने से आपका आत्म-सम्मान बढ़ता है और आप जिंदगी में ज्यादा खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं. नियमित रूप से डांस करने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत हो सकता है.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

डांस करना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, शरीर को मिलते हैं 5 गजब के फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *